{"_id":"641aa0a1bcfa4018cd0a3928","slug":"rajasthan-cm-gehlot-gave-a-big-gift-to-meena-samaj-bridge-will-be-built-till-gautam-rishi-temple-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मीणा समाज को सीएम गहलोत ने दी बड़ी सौगात, गौतम ऋषि मंदिर तक बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मीणा समाज को सीएम गहलोत ने दी बड़ी सौगात, गौतम ऋषि मंदिर तक बनेगा पुल
Wed, 22 Mar 2023 02:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही/जालोर/पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही/जालोर/पाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 22 Mar 2023 02:43 PM IST
सार
राजस्थान में मीणा समाज को सीएम अशोक गहलोत ने बड़ी सौगात दी है। गहलोत ने गौतम ऋषि मंदिर पर आयोजित महासम्मेलन के समय एक घोषणा की थी, जिसके तहत अब मंदिर पर पुल बनाने की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
मीणा समाज के साथ सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही, जालोर और पाली जिले में निवास करने वाले मीणा समाज के लोगों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री की ओर से गत दिनों गौतम ऋषि महादेव मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की थी। अब मुख्यमंत्री ने 20 करोड़ रुपये की लागत से यहां पुल बनाने की स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गौतमजी मंदिर के समीप सुकड़ी नदी पर इस पुल का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही नदी पर पुल के दोनों तरफ सुरक्षा दृष्टि से दीवार भी बनाई जाएगी। अरावली की पहाड़ियों में बसे चौटीला गांव के समीप स्थित यह मंदिर सामाजिक समरसता और परंपरा का अनूठा संगम है। इस स्थान पर हर साल मीणा समाज की ओर से आयोजित होने वाले लक्खी मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। पुल निर्माण से मंदिर में बारिश के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने फरवरी महीने में मंदिर प्रांगण में आयोजित मारवाड़ मीणा समाज के महासम्मेलन में भाग लेने के दौरान मीणा समाज की मांग पर पुल निर्माण के लिए घोषणा की थी। ज्ञातव्य है कि इस मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग भी काफी सकरा था। इस सड़क मार्ग के नवीनीकरण की भी मीणा समाज लंबे समय से मांग कर रहा था। इसके लिए विधायक संयम लोढ़ा ने चुनावों के दौरान समाज को भरोसा दिलाया था कि विधायक निर्वाचित होने के बाद वे सडक मार्ग का नवीनीकरण करवाएंगे।
विधायक के प्रयासों से यहां करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से नया सड़क मार्ग का निर्माण भी हो चुका है। मुख्यमंत्री की ओर से मंदिर के समीप सुकड़ी नदी पर पुल बनाने की स्वीकृति जारी करने पर सिरोही-शिवगंज विधायक संयम लोढ़ा ने भी मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।