फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: CM Gehlot claims to have won all three Rajya Sabha seats, know what he said about BJP

Rajasthan: सीएम गहलोत ने तीनों राज्यसभा सीटें जीतने का किया दावा, जानें भाजपा के बारे में क्या कहा

Thu, 09 Jun 2022 09:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 Jun 2022 09:06 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में राज्यसभा की तीनों सीटों पर जीत का दावा किया है। साथ ही भाजपा पर भी निशाना साधा है। 

विज्ञापन
Rajasthan: CM Gehlot claims to have won all three Rajya Sabha seats, know what he said about BJP
जयपुर पहुंचते ही सीएम गहलोत ने मीडिया से बातचीत की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव शुक्रवार को होंगे। सीटों को जीतने का गणित सभी खेमों में चल रहा है। लेकिन प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत ने जयपुर पहुंचते ही एक बार फिर तीनों सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा किया है। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसा है। कहा है कि कल तो चुनाव हैं, आज हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट में जा रहे हैं, आप समझ सकते हैं कि इनकी स्थिति क्या बन गई है।
विज्ञापन


उदयपुर से लौटकर सीएम गहलोत ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि इस बार ऐसे परिणाम आएं कि कि भविष्य में कोई हॉर्स ट्रेडिंग करने के बारे में सोच भी न सके। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो ये परंपरा डाल रहे हैं बीजेपी वाले हॉर्स ट्रेडिंग की, भैरोंसिंह जी थे तबसे ही मैं देख रहा हूं, उनको तंग किया गया और उनको ले जाना पड़ा चोखी ढाणी के अंदर अपने विधायकों को। हम चाहते हैं कि इस बार इनको ऐसा सबक मिलना चाहिए कि भविष्य में ऐसी नौबत ही नहीं आए। सीएम ने दावा किया कि इस बार आराम से तीनों सीटें हम जीत रहे हैं, कहीं कोई दिक्कत नहीं आ रही है। हमारा कुनबा (पार्टी) एकजुट है।
विज्ञापन


बातचीत में सीएम बीजेपी को भी आड़ेहाथों लिया। कहा कि भाजपा की हालत खराब है। इनकी स्थिति के बारे में आप समझ सकते हैं। कल तो चुनाव हैं, आज हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट में जा रहे हैं। वहीं भाजपा के हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप वाले सवाल पर कहा कि वो तो इतने घबरा गए हैं कि आप खुद देख रहे हो। कभी इलेक्शन कमीशन में जा रहे हैं, कभी ईडी में जा रहे हैं, ईडी का क्या तुक है जाने का? ज्यूडीशियरी में प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर तहसील में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद
जयपुर की अंबर तहसील में गुरुवार रात नौ बजे से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 12 घंटे के लिए बंद कर दी गई हैं। संभागीय आयुक्त ने क्षेत्र में रह रहे और आवागमन कर रहे लोगों की सुरक्षा को खतरा बताते हुए सेवाओं को निलंबित करने का आदेश जारी किया।


विधायक उदयपुर से शिफ्ट किए जाने के बाद शाम से ही तहसील के होटल लीला में ठहरे हुए हैं। वे शुक्रवार सुबह इसी होटल से राज्यसभा चुनाव के लिए विधानसभा भवन जाएंगे। कांग्रेस पर तंज कसते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर कहा कि पेपर लीक होने के डर से अंबर में इंटरनेट बंद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed