{"_id":"5f28dac9d2b4b113db551da4","slug":"rajasthan-cm-ashok-gehlot-says-district-collector-can-apply-restrictions-in-limited-area-as-per-requirement-for-control-coronavirus-spread","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यकता अनुसार पाबंदियां लगा सकते हैं जिला कलेक्टर: गहलोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यकता अनुसार पाबंदियां लगा सकते हैं जिला कलेक्टर: गहलोत
Tue, 04 Aug 2020 09:20 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 04 Aug 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री राजस्थान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जिन जिलों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, वहां जिला कलेक्टर आवश्यकता अनुसार सीमित क्षेत्र में लॉकडाउन, रात्रि कर्फ्यू समेत अन्य पाबंदियां लगा सकते हैं। साथ ही निरूद्ध क्षेत्र बना सकते हैं।
विज्ञापन
गहलोत ने कहा कि लॉकडाउन खुलने के बाद लोगों में कोरोना के प्रति सतर्कता में कमी आई है। साथ ही आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों, परिवहन एवं अन्य आवागमन के दौरान लापरवाही के कारण तेजी से मामले बढ़े हैं। ऐसे में कोरोना संबंधी नियमों के सख्ती से पालन की जरूरत है।
विज्ञापन
गहलोत ने सोमवार को कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि लोग स्वास्थ्य नियमों का पालन करने में किसी तरह की लापरवाही न बरतें।