फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan: CM ashok gehlot on a three district tour

राजस्थान: सीएम गहलोत तीन जिलों के दौरे पर, जोरावरपुरा में बोले- सैनिकों के लिए अच्छी नीतियां बनाना सरकार का ध्येय

Wed, 17 Nov 2021 02:46 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 17 Nov 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
rajasthan: CM ashok gehlot on a three district tour
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को तीन जिलों के दौरे पर कोटा के जोरावरपुरा पहुंचे। यहां वो 'प्रशासन शहरों/गांवों के संग अभियान' के तहत आयोजित शिविरों का अवलोकन करेंगे। गहलोत ने पीपल्दा के जोरावरपुरा में प्रशासन गांवों के संग शिविर में सैनिक कल्याण विभाग की डेस्क पर मौजूद पूर्व सैनिकों से बात की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा सैनिक कल्याण के लिए बनाई गईं नीतियों पर प्रसन्नता व्यक्त की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, 'देश सेवा के लिए सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले सैनिकों के लिए अच्छी नीतियां बनाना राजस्थान सरकार का ध्येय है।' इसके साथ ही गहलोत ने शिविर में 35 वर्षीय मंजू बाई को व्हीलचेयर प्रदान की। वह (मंजू बाई) आठ वर्ष की आयु में पोलियोग्रस्त हो गईं थीं। गहलोत का आज बूंदी जिले के ठीकरदा और टोंक जिले के बोसरिया में भी शिविरों का निरीक्षण करने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन

मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द
बता दें कि राजस्थान में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। अशोक गहलोत और सचिन पायलट में फाइनल सहमति बन गई है। मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीश लगभग तय हो गई है। बताया जा रहा है कि 21 या 22 नवंबर को मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed