फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan CM Ashok Gehlot inaugurated animal-bird hospital in Baran

Rajasthan: सीएम गहलोत ने बारां में पशु-पक्षी अस्पताल का किया उद्घाटन, भागवत कथा में भी पहुंचे

Tue, 14 Feb 2023 04:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 14 Feb 2023 04:55 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत ने श्री बड़ा बालाजी धाम में श्री महावीर निःशुल्क पशु-पक्षी अस्पताल और मोबाइल ट्रोमा सेंटर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पशु पक्षियों के प्रति हमारी संवेदना व चेतना ही समाज की चेतना को अभिव्यक्त करती है।

विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot inaugurated animal-bird hospital in Baran
सीएम गहलोत ने किया उद्घाटन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर बारां पहुंचे। शहर के बड़ा गांव में सीएम गहलोत ने नवनिर्मित श्री महावीर पशु पक्षी अस्पताल का उद्घाटन किया।  इस दौरान उन्होंने कहा कि पशु पक्षियों के प्रति हमारी संवेदना व चेतना ही समाज की चेतना को अभिव्यक्त करती है।

विज्ञापन




दरअसल, सीएम अशोक गहलोत मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बारां पहुंचे। जहां मंत्री प्रमोद भाया जैन और जिला प्रमुख उर्मिला जैन सहित अन्य नेताओं ने सीएम की अगवानी की।  इसके बाद सीएम गहलोत बड़ा गांव पहुंचे और वहां देश के पहले हाईटेक श्री महावीर पशु पक्षी चिकित्सालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन




इसके बाद उन्होंने नेताओं और डॉक्टरों के साथ अस्पताल का निरीक्षण भी किया गया। यहां से गहलोत बड़ा गांव में चल रही भागवत कथा में भी शामिल हुए। जहां उन्होंने संत कमल किशोर नागर से आशीर्वाद लिया और कुछ देर कथा का भी श्रवण किया। सीएम गहलोत के साथ विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, गोविंद सिंह डोटासरा, रमेश मीणा, पानाचंद मेघवाल समेत अन्य नेता शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed