फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan CM Ashok Gehlot attacked former CM Vasundhara Raje Nagaur News

Rajasthan: गहलोत बोले-मेरे और वसुंधराजी के बीच जुड़ाव कभी नहीं रहा, लोगों ने भड़काया हम मिले हैं, उनसे बचना है

Sat, 13 May 2023 11:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 13 May 2023 11:34 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत ने नागौर के कुचामन में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे पर जमकर हमला बोला। गहलोत ने लोगों से कहा- वसुंधरा राजे से बचकर रहो, ध्यान रखो, मेरे उनके कभी संबंध रहे ही नहीं, लोगों ने भड़का दिया कि हम मिले हुए हैं, वो बहुत खतरनाक लोग हैं।

विज्ञापन
Rajasthan CM Ashok Gehlot attacked former CM Vasundhara Raje Nagaur News
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत ने नागौर के कुचामन में शनिवार को जनसभा में कहा वसुंधरा जी अधिकारियों को डराती धमकाती है, काम बंद करवा देती हैं। उनकी फितरत यह है। गहलोत बोले- वसुंधरा राजे चुनाव में आगे बढ़ने के लिए कुछ भी बोल सकती हैं, बचके रहो उनसे, ध्यान रखो। मेरे और वसुंधरा जी के संबंध कभी रहे ही नहीं, लोक शर्म के भी नहीं रहे। कोई हारी बीमारी में या होली-दीवाली पर फोन आ गया हो, ऐसे संबंध रहे। अभी लोगों ने भड़का दिया कि हम मिले हुए हैं। ये लोग बहुत खतरनाक होते हैं, आप लोगों को समझना पड़ेगा। राजनीति में लड़ाई हमारी विचारधारा, नीति और कार्यक्रमों की पूरे देश के अंदर हैं। 

विज्ञापन


पीएम मोदी और अमित शाह को कर्नाटक में जनता ने बहुत बड़ा झटका दिया 
सीएम गरलोत ने कहा-आज मोदी और अमित शाह जिस प्रकार चल रहे हैं कर्नाटक में जनता ने बहुत बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस को एकतरफा जिता दिया है। क्यों, क्योंकि ये राजनीति ऐसे ही करते हैं। धर्म के नाम पर बात करते हैं। लोकल इश्यू और पब्लिक की समस्याएं हैं आप उस पर वोट मांगो। 40 परसेंट करप्शन की सरकार कहलाती थी वहां पर, और राजस्थान में एसीबी ने जो काम पिछले 4-5 साल में किया है, एक इतिहास रच दिया है। हिन्दुस्तान में किसी भी सूबे में इतने छापे नहीं पड़े होंगे। एसपी, कलेक्टर, आरपीएससी मेम्बर अरेस्ट हो रहा है। कितने हमारे पुलिस के अधिकारी, निगम, डिपार्टमेंट के अधिकारी पकड़े जा रहे हैं। आप आज रोजाना अखबार में दो-तीन खबरें पड़ रहे होंगे। राजस्थान में करप्शन को लेकर जीरो टोलरेंस है।
विज्ञापन


वसुंधरा अधिकारियों को डराती-धमकाती हैं, काम बंद कर देती हैं 
सीएम गहलोत ने कहा-मेरा वसुंधरा जी पर आरोप है। वसुंधरा जी का काम करने का तरीका नेगेटिव है। वो बदले की भावना से काम करती है और मैं प्यार-मोहब्बत से काम करता हूं। वो अधिकारियों को अपने तरीके से डराती-धमकाती है। सबसे बुरा लगता है वो काम बंद कर देती हैं। रिफाइनरी का बड़ा काम बाड़मेर में चल रहा है, तेल निकल गया, हमारा सौभाग्य है देश का 20 परसेंट तेल बाड़मेर में निकल रहा  है। वहां पर क्या किया वसुंधरा जी ने, रिफाइनरी का काम शुरू मैंने करवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोईली आ गए, सोनिया गांधी आ गईं। मेरी सरकार बदल गई 2013 में और वो काम बंद कर दिया। आपको मालूम है क्या नुकसान हुआ। वो जो 40 हजार करोड़ में रिफानरी बनती, 5 साल तक काम रोका। मैंने विरोध किया। आखिर में झुकना पड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आना पड़ा रिफाइनरी वापस शुरू करवाने के लिए। लेकिन पहले मोदीजी भी कुछ नहीं कर पा रहे थे। मोदीजी की भी गलती थी, वसुंधरा जी की भी गलती थी। क्योंकि एचपीसीएल की वो योजना है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम की वो रिफानरी है। 26 परसेंट भागीदारी हमारी है। रोक दिया उसको। आप बताइए उसके कारण से आज उसकी कीमत 72 हजार करोड़ रुपए हो रही है। काम रोकने से 32 हजार करोड़ रुपए लागत बढ़ गई। काम कभी नहीं रोकना चाहिए। 

मैं ईआरसीपी नहीं रोक रहा, पीएम से राष्ट्रीय परियोजना की मांग 
गहलोत ने कहा-वसुंधरा जी ने ईआरसीपी योजना 13 जिलों के पीने के पानी की शुरू की , मैं उसको नहीं रोक रहा हूं। मैं प्रधानमंत्री जी से मांग कर रहा हूं कि आपने वादा किया था इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करें, अभी तक नहीं कर रहे हैं। 

जोधपुर से पानी का मंत्री, उनको कोई परवाह नहीं 
पानी का मंत्री जोधपुर का है एमपी है, उनको कोई परवाह ही नहीं है राजस्थान की पानी की योजनाओं को लेकर उनको कोई मतलब नहीं है। फंसे हुए हैं वो संजीवनी मामले में। नागौर, बाड़मेर,जोधपुर में लोग भुगत रहे हैं। दो-ढाई लाख लोगों के पैसे लेकर डूब गए वो लोग। इनके खास दोस्त थे। पैसों का लेनदेन था। पता नहीं इथोपिया में फार्महाउस तक इनके लिए हुए हैं। 

वसुंधरा राजे की फितरत काम रोक दो, गहलोत को क्रेडिट न मिल जाए 
गहलोत बोले- मैं यह कहना चाह रहा था वसुंधरा जी की फितरत यह है कि काम रोक दो, इसलिए कि क्रेडिट अशोक गहलोत को नहीं मिल जाए। जयपुर मेट्रो बन रही थी सेकेंड फेज उसे रोक दिया। डॉ अम्बेडकर के नाम पर मैंने यूनिवर्सिटी खोल दी थी। एसेम्बली में एक्ट बन गया। हरिदेव जोशी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी पत्रकारों के लिए खोली एक्ट बन गया। झुंझुनूं में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोल दी थी, तीनों यूनिवर्सिटी को उन्होंने बर्बाद कर दिया। 

दो को बंद कर दिया। वापस विधानसभा में कानून बनाया उनको बंद करने को लेकर, हिन्दुस्तान के इतिहास में एक विश्वविद्यालय खुलने के बाद आज तक बंद हुआ ही नहीं था। वसुंधरा जी ने वो कारनामे किए जो कभी नहीं हुआ। उन्होंने दोनों यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को बट्टे खाते में डाल दिया। किसी को तनख्वाह भी नहीं मिली रही बेचारे को, दूध के मैंने 2 रुपए सब्सिडी किसानों, पशुपालकों को दी थी वो बंद कर दी। 

केदारनाथ त्रासदी प्रभावितों को वसुंधरा ने नौकरी से निकाल दिया
सीएम गहलोत ने कहा- जब केदारनाथ-बद्रीनाथ में आफत आई थी। बेनीवाल जी वकील साहब थे वो और उनकी पत्नी चली गई। ऐसे कई लोग मर गए बेचारे उनके परिवार वालों को मैंने नौकरी देने की घोषणा की। आपको आश्चर्य होगा, दुख होगा और वसुंधरा जी की सोच पर आपको तरस आएगा। उन्होंने क्या किया स्कीम तो बंद कर दी नौकरियां लगाई नहीं आगे। जो लोग नौकरी लग गए थे 15-16 लोग, उनको भी उन्होंने वापस नौकरी से निकाल दिया। ये उनकी फितरत है। अब मेरी उनसे कभी बन सकती है क्या। मुख्यमंत्री ग्रामीण बीपीएल आवास योजना को खत्म कर दिया। मैंने ग्रामीण बस सेवा शुरू की थी, उसको बंद कर दिया। जिसने ये बंद करने का ठेका ले रखा है, क्या उससे मेरी दोस्ती होगी। मेरा उनसे विचार मिल ही नहीं सकता कभी।

वसुंधरा राजे को उनकी पार्टी में अभी कोई पूछ नहीं रहा
गहलोत ने आगे कहा- हां ये बात है कि अभी उनकी कोई पूछ हो नहीं रही पार्टी के अंदर। अब गुलाब कटारिया बन गए गवर्नर, वहां पर खाना रखा हुआ था। पहली बार हम वहां साथ-साथ गए जिन्दगी के अंदर, तो इस प्रकार से कुछ लोग अफवाह चलाते हैं। आपको मैं बताना चाहूंगा कि राजस्थान सरकार ने जो काम किए हैं, कर्मचारी ओपीसी। कोई कर्मचारी है यहां, इनको पूछो, आज पूरे देश में ओपीएस की चर्चा है। आरजीएचएस आप लोगों के लिए मेडिकल स्कीम है। कोई कमी रखी ही नहीं है मैंने, छात्रों के लिए, युवाओं के लिए, महिलाओं के लिए, बुजुर्गों के लिए, पेंशन , मजदूरों के लिए इतनी शानदार गुड गवर्नेंस हो रही है। 

वसुंधरा राजे से पूछो पानी हिमालय का कैसे लेकर आईं आप 
पानी लेकर आए थे हम, अब ये सब बात मुझे इसलिए कहनी पड़ीं कि महेंद्र चौधरी जी ने मुझे कहा कि कल-परसो वसुंधरा जी आपके यहां आए थे और गुमराह करके गई हैं कि पानी मैं लेकर आई हिमालय का। उनसे पूछा पानी हिमालय का कैसे लेकर आई आप, बीसलपुर का पानी मैं यहां लेकर आया आपको ध्यान होगा 2013 में, उस वक्त के अंदर आपने क्या स्वागत किया था मैं देखता रह गया। 


ज्योति आई थीं उस वक्त में, सोनिया गांधी जी भी आई थीं 20 जून 2013 को।  23 दिसंबर को मैंने यहां पर बीसलपुर योजना लागू की। 12 जून को सोनिया गांधी खुद जायल में आई थीं, वो स्कीम आपके यहां पर पानी लेकर आई हैं और वसुंधरा जी कह रही हैं कि मैं पानी लेकर आ गईं। ये बातें मुझे इसलिए बोलनी पड़ीं कि वसुंधरा जी चुनाव में आगे बढ़ने के लिए कुछ भी बोल सकती हैं, बचके रहो उनसे ध्यान रखो आप, यही कहना है मेरा आपसे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed