फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Churu Gang rape of 19 year old girl, 9 youth charged , vasundhra raje attacks on govt

राजस्थान: चुरू की युवती से तीन जगहों पर आठ दिन तक कई लोगों ने किया दुष्कर्म, अब गहलोत सरकार सवालों के घेरे में

Wed, 07 Oct 2020 10:36 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 07 Oct 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Churu Gang rape of 19 year old girl, 9 youth charged , vasundhra raje attacks on govt
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी बारां का मामला ठंडा भी नहीं हुआ है कि राज्य में एक और दुष्कर्म की घटना सामने आई है। ताजा मामला चूरू जिले का है, जहां 19 वर्षीय युवती को अगवा कर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


बताया गया है कि सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना में नौ आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता को अगवा कर आठ दिनों तक उसके साथ अलग-अलग जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म के जघन्य अपराध को अंजाम दिया। आरोपियों ने 8 दिनों तक पीड़िता को चूरू के राजगढ़, जयपुर और सीकर के नीमकाथाना में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन



पीड़िता के रिपोर्ट पर पुलिस ने विक्रम पूनिया, देवेंद्र पूनिया, बंटी, राहुल, शुभम, हेमंत, मुकेश गुर्जर और दो अन्य के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता की राजगढ़ के राजकीय अस्पताल में चिकित्सा जांच करवाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, राज्य में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'पिछले कुछ दिनों से राजस्थान मीडिया में ऐसी कोई हेडलाइन नहीं है, जिसमें दुष्कर्म की घटनाओं का जिक्र ना हो। अब चूरू के नवां गांव में सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने ये साबित कर दिया है कि राजस्थान में जंगलराज की स्थिति चरम पर है तथा सरकार का पुलिस प्रशासन पर कोई नियंत्रण नहीं है।'
 

पुलिस ने बताया है कि इन आरोपियों में से एक पीड़िता का परिचित है। उसने ही युवती को फॉर्म भरवाने के बहाने कार में बैठाकर अगवा कर लिया। आरोपी उसे राजगढ़ के एक मकान में ले गया, जहां अन्य आरोपियों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। 

वहीं, आरोपियों की तरफ से पीड़िता को धमकाया गया और कहा गया कि अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। आरोपियों ने पीड़िता के साथ जयपुर के एक होटल में भी दुष्कर्म किया। उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया और उसके साथ अपराध को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed