{"_id":"6496c0b551b26c1d9e0806c7","slug":"rajasthan-change-of-religion-through-gaming-app-in-sikar-harshita-became-haniya-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गेमिंग एप के जरिए धर्म परिवर्तन, हर्षिता से हानिया बन गई विवाहिता, बुर्का भेज नमाज की ट्रेनिंग दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गेमिंग एप के जरिए धर्म परिवर्तन, हर्षिता से हानिया बन गई विवाहिता, बुर्का भेज नमाज की ट्रेनिंग दी
Sat, 24 Jun 2023 03:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 24 Jun 2023 03:38 PM IST
सार
राजस्थान के सीकर जिले में गेमिंग एप की आड़ में धर्म परिवर्तन करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने जब महिला के व्यवहार में परिवर्तन देखा तो उन्हें सारे मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद महिला के भाई ने पुलिस अधीक्षक को परिवाद देकर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
करन शर्मा, SP सीकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर के सदर थाना इलाके में एक विवाहित महिला गेमिंग एप के जरिए अलीगढ़ (यूपी) निवासी तय्यब खान का शिकार बन गई। फ्री फायर गेम खेलने के दौरान एक लव लाइफ ग्रुप से जुड़ गई, वहां उसकी जान पहचान अलीगढ़ निवासी तैय्यब खान से हो गई।
विज्ञापन
दोस्ती गहरी होने के बाद इंस्टाग्राम से तैय्यब खान विवाहिता महिला का ब्रेनवाश करने में जुट गया। उसने विवाहिता महिला को वीडियो लिंक भेजकर नमाज पढ़ने का तरीका भी बताया। यही नहीं विवाहिता महिला ने तय्यब खान के कहने पर अपना नाम भी परिवर्तित कर लिया।
विज्ञापन
अलीगढ़ के तय्यब खान की बातों में आने के बाद विवाहिता ने जहां बुर्के की स्टाइल में कपड़े खरीदना शुरू कर दिया, वहीं बिंदी लगाना और मांग भरना भी बंद कर दिया। यही नहीं तय्यब खान की बातों में आकर विवाहिता महिला अपने छोटे बच्चे पर भी ध्यान नहीं दे रही थी, जिसको देखते हुए परिजनों ने एक बार उसके मोबाइल को चेक किया, तब उन्हें सारे मामले की जानकारी लगी।
विज्ञापन
धर्म बदलवाने के लिए तीन स्टेप फॉलो करते थे...
- फर्स्ट स्टेप में एक ऐसा एक्टिव ग्रुप मिला जो, अन्य धर्मों के नाम से आईडी बनाकर मोबाइल-कम्प्यूटर पर फोर्ट नाइट एप पर गेम्स खिलता था। अगर कुछ लड़के गेम हार जाते थे तो उन्हें कुरान की आयत पढ़वाई जाती थी और फिर उन्हें गेम जिताकर कुरान पर भरोसा दिलाया जाता था।
- सेकंड स्टेप में मुस्लिम लड़के हिंदू लड़कियों से चैटिंग करते हैं। उन्हें इस्लामिक रीति-रिवाज अपनाने के लिए बहलाते थे।
- थर्ड स्टेप में वे प्रतिबंधित इस्लामिक प्रवक्ता जाकिर नाईक के कुछ वीडियो स्पीच सुनाकर इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित करते थे। साथ ही वे इस्लामिक कल्चर और रीति-रिवाज के संबंध में सारी जानकारी उपलब्ध कराते थे।