फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Change of religion through gaming app in Sikar Harshita became Haniya

Rajasthan: गेमिंग एप के जरिए धर्म परिवर्तन, हर्षिता से हानिया बन गई विवाहिता, बुर्का भेज नमाज की ट्रेनिंग दी

Sat, 24 Jun 2023 03:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 24 Jun 2023 03:38 PM IST
सार

राजस्थान के सीकर जिले में गेमिंग एप की आड़ में धर्म परिवर्तन करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने जब महिला के व्यवहार में परिवर्तन देखा तो उन्हें सारे मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद महिला के भाई ने पुलिस अधीक्षक को परिवाद देकर मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन
Rajasthan Change of religion through gaming app in Sikar Harshita became Haniya
करन शर्मा, SP सीकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर के सदर थाना इलाके में एक विवाहित महिला गेमिंग एप के जरिए अलीगढ़ (यूपी) निवासी तय्यब खान का शिकार बन गई। फ्री फायर गेम खेलने के दौरान एक लव लाइफ ग्रुप से जुड़ गई, वहां उसकी जान पहचान अलीगढ़ निवासी तैय्यब खान से हो गई।

विज्ञापन


दोस्ती गहरी होने के बाद इंस्टाग्राम से तैय्यब खान विवाहिता महिला का ब्रेनवाश करने में जुट गया। उसने विवाहिता महिला को वीडियो लिंक भेजकर नमाज पढ़ने का तरीका भी बताया। यही नहीं विवाहिता महिला ने तय्यब खान के कहने पर अपना नाम भी परिवर्तित कर लिया।
विज्ञापन


अलीगढ़ के तय्यब खान की बातों में आने के बाद विवाहिता ने जहां बुर्के की स्टाइल में कपड़े खरीदना शुरू कर दिया, वहीं बिंदी लगाना और मांग भरना भी बंद कर दिया। यही नहीं तय्यब खान की बातों में आकर विवाहिता महिला अपने छोटे बच्चे पर भी ध्यान नहीं दे रही थी, जिसको देखते हुए परिजनों ने एक बार उसके मोबाइल को चेक किया, तब उन्हें सारे मामले की जानकारी लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म बदलवाने के लिए तीन स्टेप फॉलो करते थे...

  • फर्स्ट स्टेप में एक ऐसा एक्टिव ग्रुप मिला जो, अन्य धर्मों के नाम से आईडी बनाकर मोबाइल-कम्प्यूटर पर फोर्ट नाइट एप पर गेम्स खिलता था। अगर कुछ लड़के गेम हार जाते थे तो उन्हें कुरान की आयत पढ़वाई जाती थी और फिर उन्हें गेम जिताकर कुरान पर भरोसा दिलाया जाता था।
  • सेकंड स्टेप में मुस्लिम लड़के हिंदू लड़कियों से चैटिंग करते हैं। उन्हें इस्लामिक रीति-रिवाज अपनाने के लिए बहलाते थे।
  • थर्ड स्टेप में वे प्रतिबंधित इस्लामिक प्रवक्ता जाकिर नाईक के कुछ वीडियो स्पीच सुनाकर इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित करते थे। साथ ही वे इस्लामिक कल्चर और रीति-रिवाज के संबंध में सारी जानकारी उपलब्ध कराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed