{"_id":"68232e488233fe21f4056879","slug":"rajasthan-cbse-results-students-faces-bloomed-after-getting-success-after-hard-work-teachers-parents-happy-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan CBSE Results: मेहनत लाई रंग, सफलता पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे; शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan CBSE Results: मेहनत लाई रंग, सफलता पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे; शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी
Tue, 13 May 2025 05:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 13 May 2025 05:04 PM IST
सार
Rajasthan CBSE Results: बांसवाड़ा के एक स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं में वाणिज्य वर्ग से हित जैन और भाविक कोठारी ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, कला वर्ग में यशवी जोशी ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
सीबीएससी 12वीं रिजल्ट जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। परिणामों की घोषणा के साथ ही विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूलों में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई। छात्र-छात्राओं के चेहरों पर सफलता की चमक साफ नजर आई।
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं इस वर्ष 15 फरवरी से चार अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं। करीब पौने दो महीने तक चली इन परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम किया, जिसका प्रतिफल उन्हें शानदार अंकों के रूप में मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jaipur: तीसरी बार ईमेल से SMS स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, IPL मैचों से पहले सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप
विज्ञापन
बांसवाड़ा के न्यू लुक सीनियर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं में वाणिज्य वर्ग से हित जैन ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया। इसी वर्ग में भाविक कोठारी ने भी 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्टता की मिसाल कायम की। वहीं, कला वर्ग में यशवी जोशी ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया और अपने मेहनत तथा लगन का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।
रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों की अथक मेहनत और विद्यालय के सतत मार्गदर्शन को दिया। स्कूल प्रशासन ने भी सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और शिक्षकों के योगदान की सराहना की।
यह भी पढ़ें- Alwar News: गोवंश उठाने पहुंचे दबंग गौतस्करों ने महिला पर किया पथराव और फायरिंग, कलेक्टर निवास के पीछे की घटना