फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan cable operator accused of sexual harassment on pretext of marriage

राजस्थान: यौन शोषण कर सात लाख ऐंठे, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Fri, 31 Dec 2021 06:26 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: देव कश्यप Updated Fri, 31 Dec 2021 06:26 AM IST
सार

उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला ने एक युवक के खिलाफ उसे अपने झांसे में लेकर शादी का आश्वासन देकर यौन शोषण करने और उससे सात लाख रुपये ऐंठने का मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
Rajasthan cable operator accused of sexual harassment on pretext of marriage
शादी का झांसा देकर यौन शोषण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया और उससे सात लाख रुपये भी ऐंठ लिए।

विज्ञापन

 

उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला ने एक युवक के खिलाफ उसे अपने झांसे में लेकर शादी का आश्वासन देकर यौन शोषण करने और उससे सात लाख रुपये ऐंठने का मामला दर्ज करवाया है। आरोपी युवक केबल ऑपरेटर का काम करता है।

विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया कि हिरणमगरी थाना क्षेत्र निवासी विधवा महिला ने आरोपी भोपाल सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी वीआईपी कॉलोनी सेक्टर नौ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दर्ज मामवे में महिला ने बताया कि उसके पति की वर्ष 2016 में मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद वह अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है। आरोपी भोपाल सिंह केबल का काम का करता है। इसी कारण वह आरोपी के संपर्क में आ गई। आरोपी ने पहले व्हाट्सएप पर चैट कर उससे बात की और बाद में फोन पर बात करने लगा। 2017 से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसके घर पर आता और शारीरिक संबंध बनाकर उससे बहानों से पैसे मांगता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान आरोपी ने कई बार उसे शादी करने का झांसा दिया। कुछ दिनों पूर्व आरोपी उसे अपने साथ सायरा में अपने एक मित्र के फार्म हाउस पर ले गया और दो दिन के लिए माउंट आबू भी लेकर गया, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही आरोपी को समय-समय पर आवश्यकता होने पर सात लाख रुपये दिए, जिसे आरोपी ने बाद में वापस लौटाने का आश्वासन दिया था। बाद में आरोपी ने पैसे लौटाने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ यौन शोषण करने और सात लाख रुपये ऐंठने का मामला दर्ज करवाया है।


 

वहीं दूसरी ओर से आरोपी पक्ष के परिवार का कहना है कि लेन-देन के आपसी विवाद के चलते महिला ने डराने के मकसद से मुकदमा करवाया है। पुलिस जांच में सारी स्थिति साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed