{"_id":"6180b4f1b95b022bc81d0d3f","slug":"rajasthan-by-elections-result-live-vote-counting-started-for-by-poll-of-two-assembly-vallabhnagar-and-dhariyavad-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने दोनों सीटों पर दर्ज की जीत, भाजपा उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने दोनों सीटों पर दर्ज की जीत, भाजपा उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे
Tue, 02 Nov 2021 10:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:08 PM IST
सार
राजस्थान की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में दोनों सीटों पर कांग्रेस को जीत मिल चुकी है। हैरानी की बात यह है कि दोनों सीटों पर भाजपा की स्थिति बेहद खराब दिखी। भगवा दल के प्रत्याशी, निर्दलीय उम्मीदवारों से भी पीछे रह गए।
विज्ञापन
राजस्थान उपचुनाव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। यहां की वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीट से भाजपा पूरी तरह से लड़ाई से बाहर हो चुकी है। खास बात तो यह है कि भाजपा दूसरे स्थान की लड़ाई में भी नहीं दिख रही है। दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
कांग्रेस के नाम हुआ भाजपा का गढ़
भाजपा का गढ़ कही जाने वाली धरियावद विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार नागराज मीणा ने जीत हासिल की है। उन्होंने 18,725 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। यहां से दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी जबकि भाजपा तीसरे स्थान पर रही। वहीं, वल्लभनगर से कांग्रेस उम्मीदवार प्रीति शक्तावत ने जीत दर्ज की। यहां दूसरे स्थान पर आरएलपी (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी), तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी और चौथे स्थान पर भाजपा है।
विज्ञापन
कितने राउंड में हो रही मतगणना
उदयपुर की वल्लभनगर सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना आर्ट्स कॉलेज में हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक इस विधानसभा सीट की मतगणना 14 टेबल पर हुई, जो 23 राउंड में पूरी हुई। वहीं, धरियावद सीट पर 18 टेबल पर 24 राउंड की मतगणना हुई। राजस्थान की इन दोनों सीटों पर 31 अक्तूबर को मतदान हुआ था, दोनों जगह औसतन 70.41 फीसदी मतदान हुआ था। वल्लभनगर में 71.45 और धरियावद में 69.38 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
इन उम्मीदवारों के बीच थी टक्कर
वल्लभनगर में कांग्रेस की प्रीति शक्तावत और भाजपा के हिम्मत सिंह झाला के बीच टक्कर थी। इस सीट से जनता सेना के रणधीर भींडर और आरएलपी के उदयलाल डांगी भी ताल ठोक रहे थे। वहीं धरियावद में भाजपा के खेतसिंह मीणा और कांग्रेस के नागराज मीणा के बीच मुकाबला था। यहां से बीटीपी के थावरचंद गहलोत भी चुनाव लड़ रहे थे। इससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में वल्लभनगर की सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। यहां से गजेंद्र सिंह शक्तावत चुनाव जीते थे। वहीं, धरियावद सीट से गौतमलाल मीणा ने जीत हासिल की थी।