फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Budget: Government will invest one lakh crore on water projects including ERCP

Rajasthan: सरकार ने बजट में किया पानी पर फोकस; पांच साल में ERCP सहित जल परियोजनाओं पर एक लाख करोड़ का निवेश

Thu, 11 Jul 2024 01:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 11 Jul 2024 01:05 PM IST
सार

राजस्थान के बजट में इस बार सबसे ज्यादा फोकस पानी को लेकर किया गया है। अगले साढ़े चार वर्षों में सरकार पेयजल और सिंचाई से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी।

विज्ञापन
Rajasthan Budget: Government will invest one lakh crore on water projects including ERCP
राजस्थान बजट 2024 में पानी को लेकर घोषणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की भजनलाल सरकार अगले साढ़े चार वर्षों में पानी की उपलब्धता के लिए बड़ा निवेश करने जा रही है। इन साढ़े चार सालों में करीब एक लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट हाथ में लिए जाएंगे। इनमें जल संचय प्रणाली तंत्र विकसित करने के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से वॉटर ग्रिड मिशन चलाया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, पिछली गहलोत सरकार में शुरू की गई ERCP परियोजना से जुड़े पांच बड़े लिंक प्रोजेक्ट्स पर ही 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। इसमें मेज-बैराज, बूंदी, डूंगरी बांध और राठौड़ बैराज-सवाई माधोपुर पर इनके परिवहन तंत्री के लिए लगभग 13 हजार करोड़ रुपये काम करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसरदा बांध से रामगढ़ बांध में पाइपलाइन के जरिए पानी सप्लाई का बड़ा प्रोजेक्ट भी शामिल है। इस पर करीब 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी तरह डूंगरी बांध से अलवर के लिए भी पानी का रिजर्वायर बनाया जाएगा जिस पर 9700 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ के समय आए पानी का सदुपयोग हो सके इसके लिए रन ऑफ वॉटर ग्रिड स्थापित किया जाएगा। इस पर करीब 30 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें लगभग 100 से ज्यादा एनिकटों की मरम्मत का काम भी हाथ में लिया गया है, जिस पर 550 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इसके साथ ही मनरेगा में भी जल संग्रहण और जल संरक्षण से जुड़े काम करवाए जाएंगे, जिस पर 2 हजार 627 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा नहरी तंत्र को भी मजबूत बनाने के लिए करीब 20 से ज्यादा प्रोजेक्ट हाथ में लिए जाएंगे।


सिंचाई परियोजनाओं पर भी बड़ा निवेश
जल संग्रहण और जल संचय परियोजनाओं के साथ कृषि सिंचाई परियोजनाओं पर भी बड़ी राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए लगभग 840 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जबकि पिछले बजट में यह राशि लगभग 268 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed