फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan budget 2023 Congress leaders termed budget as historic Pratap Singh Khachariawas

Budget 2023: 'ऐतिहासिक बजट से राजस्थान में रिपीट होगी गहलोत सरकार', जानें क्या बोले कांग्रेस नेता

Fri, 10 Feb 2023 06:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 10 Feb 2023 06:33 PM IST
सार

राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा- ये महंगाई से लड़ने वाला बजट है। केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल को लगातार महंगा कर रही ही है। गैस सिलेंडर पर किसी तरह की सब्सिडी नहीं देती है, लेकिन प्रदेश में गैस सिलेंडर पर भी सब्सिडी मिलती है।

विज्ञापन
Rajasthan budget 2023 Congress leaders termed budget as historic Pratap Singh Khachariawas
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार के विधानसभा में बजट पेश किया। सीएम गहलोत ने करीब तीन घंटे तक बजट भाषण पढ़ा। इस दौरान उन्होंने युवाओं, महिलाओं, किसानों, सरकारी कर्मचारियों के लिए तमाम घोषणाएं की। कांग्रेस ने इस बजट को बचत, राहत और बढ़त का समावेश बताया बताया है। आए अब जानते हैं कांग्रेस नेताओं ने बजट को लेकर क्या प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन


अब एक करोड़ घरों का बिजली बिल जीरो आएगा
मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा, केंद्र सरकार का बजट फेल हो गया। देश की जनता खून के आंसू रो रही है तब राजस्थान की जनता को बड़ा तोहफा मिला है। उन्होंने कहा कि 50 यूनिट बिजली फ्री पर 38 लाख घरों का जीरों बिल आया था। अब जीरो 100 यूनिट तक बिजली फ्री हो गई है, जिससे करीब 1 करोड़ घरों का जीरो बिल आएगा। 
विज्ञापन


खाचरियावास ने कहा- ये महंगाई से लड़ने वाला बजट है। केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल को लगातार महंगा कर रही ही है। गैस सिलेंडर पर किसी तरह की सब्सिडी नहीं देती है, लेकिन प्रदेश में गैस सिलेंडर पर भी सब्सिडी मिलती है। अब तक चिरंजीवी योजना में 10 लाख तक का मुफ्त इलाज होता था, अब उसे बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है। जनता की आंखों में चमक है क्योंकि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जो बजट पेश किया है वह जनकल्याण को समर्पित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार होगी रिपीट, बजट से राजस्थान में आई नई क्रांति
कांग्रेस विधायक पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा- ये बजट बचत, राहत और बढ़त का बखान करता है। युवाओं, छात्रों, महिलाओं और आम आदमी के लिए इससे राहत भरा बजट नहीं हो सकता था। इस बजट ने राजस्थान की जनता की झोली में खुशियां भर दी हैं। चिरंजीवी योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दी गई है। दुर्घटना बीमा योजना 5 से 10 लाख की गयी है।



सभी भर्ती परीक्षाएं अब निःशुल्क होंगी। हर ब्लॉक पर सावित्री बाई फुले सरकारी कॉलेज खुलेंगें। इस तरह कई घोषणाएं बजट में की गई हैं। कोई वर्ग छूटा हो तो बताई। इस ऐतिहासिक बजट ने नई क्रांति ला दी है, जो राजस्थान में सकारात्मकता और परिवर्तन लेकर आएगी। इस ऐतिहासिक बजट ने सुनिश्चित कर दिया कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी।  

Rajasthan budget 2023 Congress leaders termed budget as historic Pratap Singh Khachariawas
शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला। - फोटो : सोशल मीडिया

अब तक का सबसे अभूतपूर्व बजट
शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने बजट को देश-प्रदेश की जनता के प्रति सरकारों की संवेदनशीलता और जवाबदेही की दिशा में मील का नया पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि ये बजट केवल प्रदेश ही नहीं, देश के इतिहास में अब तक का सबसे अभूतपूर्व बजट है। इसमें युवा, महिलाओं, किसानों के सशक्तीकरण, सामाजिक सुरक्षा, शैक्षणिक प्रगति, लोक कला एवं कलाकारों के संरक्षण सहित गांव, गरीब और मजदूरों के कल्याण की घोषणाएं की गईं हैं। इससे सभी वर्गों के उत्थान के साथ समावेशी विकास, महंगाई पर नियंत्रण और औद्योगिक क्रांति की राह प्रशस्त होगी। उन्होंने बताया कि बजट में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक-एक हजार महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल और खोलने की घोषणा की गई है। आरटीई के तहत कक्षा 1 से 12 तक के सभी छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा के दायरे में लाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed