{"_id":"6489501bfb9d61e99d047a7b","slug":"rajasthan-brother-came-to-drop-his-sister-at-pali-railway-station-hand-chopped-off-while-getting-off-train-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पाली रेलवे स्टेशन पर बहन को छोड़ने आया था भाई, ट्रेन से उतरने के दौरान कटा हाथ, जोधपुर किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पाली रेलवे स्टेशन पर बहन को छोड़ने आया था भाई, ट्रेन से उतरने के दौरान कटा हाथ, जोधपुर किया रेफर
Wed, 14 Jun 2023 10:59 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 14 Jun 2023 10:59 AM IST
सार
पाली रेलवे स्टेशन पर अपनी बहन को ट्रेन में बैठाने आए एक युवक का ट्रेन से उतरते वक्त संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका हाथ कटकर अलग हो गया। गनीमत यह रही कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य यात्रियों ने उसे ट्रेन के नीचे से तुरन्त खींच लिया, अन्यथा युवक की जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
युवक का इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हादसा पाली रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हुआ, जब जिले के कानावास गांव निवासी प्रकाश चौधरी (30 साल) अपनी बहन को यशवंतपुर-बीकानेर ट्रेन में बिठाने के लिए बीती रात रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्रकाश की बहन को बैंगलोर जाना था, स्टेशन पर ट्रेन आने पर भाई ने बहन को ट्रेन में बिठाया और वह ट्रेन से उतरता उससे पहले ही ट्रेन चल दी, इस पर प्रकाश का चलती ट्रेन से उतरने के दौरान संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिर गया।
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म पर गिरने पर वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसका एक हाथ कलाई तक कट गया, साथ ही सिर में भी गंभीर चोट आई। प्रकाश को प्लेटफॉर्म पर गिरकर ट्रेन की चपेट में आते हुए जब वहां मौजूद यात्रियों ने देखकर उसे आनन-फानन में ट्रेन से दूर खींच लिया अन्यथा प्रकाश की जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
कटे हाथ के साथ किया जोधपुर रेफर...
ट्रेन के नीचे से खींचने के बाद प्रकाश को गंभीर स्थिति में तुरंत बांगड़ अस्पताल ले जाया गया। बांगड़ अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर उसे कटे हुए हाथ के साथ रात करीब 1.30 बजे जोधपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन