Heatwave Alert Rajasthan: राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, हीटवेव का अलर्ट; पूर्वी हिस्सों में आंधी-बारिश जारी
राजस्थान में पूर्वी जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में गर्मी तेज हो गई है। जैसलमेर में तापमान 45 डिग्री पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हीटवेव और तापमान बढ़ने का अलर्ट जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में मौसम का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ पूर्वी जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को राहत मिल रही है, वहीं पश्चिमी राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक और अलवर जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
गुरुवार को भी जयपुर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में मौसम बदला। अलवर, टोंक और कोटपूतली-बहरोड़ में दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई और कई जगह ओले गिरे। दौसा और सवाई माधोपुर में भी तेज अंधड़ और बारिश दर्ज की गई। दौसा में करीब 30 मिनट तक तेज धूलभरी आंधी चली, जिसके बाद कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं टोंक के वनस्थली क्षेत्र में 4 एमएम और दौसा में सबसे ज्यादा 14.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को जैसलमेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर में पारा 44.2 डिग्री, फलोदी में 43.6 डिग्री और बीकानेर में 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नागौर में 42.2, चित्तौड़गढ़ में 42, जोधपुर में 41.9 और कोटा में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
यह भी पढें- Rajasthan News: राजस्थान में सीजन का सबसे गर्म दिन, जैसलमेर 45 डिग्री पार; कई जिलों में बारिश-ओलों से राहत
हालांकि अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, अलवर, सीकर, उदयपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं और प्रतापगढ़ जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, जिससे यहां गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम महसूस किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन तक पूर्वी राजस्थान में बादल छाने, आंधी चलने और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है। विभाग ने आने वाले दिनों में हीटवेव शुरू होने की चेतावनी भी जारी की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.