{"_id":"65b92d7bdb96f4f98d0c87a3","slug":"rajasthan-board-of-secondary-education-water-marked-model-question-papers-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मॉडल प्रश्न-पत्रों को किया वाटर मार्क्ड, परीक्षा की तिथि हो चुकी है जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मॉडल प्रश्न-पत्रों को किया वाटर मार्क्ड, परीक्षा की तिथि हो चुकी है जारी
Tue, 30 Jan 2024 10:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:40 PM IST
सार
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए गए मॉडल प्रश्न पत्रों से विद्यार्थी मूल प्रश्न पत्र के पैटर्न को जान सकते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा वेबसाइट पर अपलोड किए गए मॉडल प्रश्न पत्रों को वाटर मार्क्ड कर दिया गया है। इन्हें वेबसाइट पर अपलोड करने का उद्वेश्य विषय अध्यापकों और विद्यार्थियों को मूल प्रश्न पत्र के पैटर्न से अवगत करवाना है।
विज्ञापन
सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि वेबसाइट पर अपलोड किए गए मॉडल प्रश्न पत्रों की नकल करना वर्जित है। किसी भी संस्था, प्रकाशन या व्यक्ति को इसकी छूट नहीं है। वाटर मार्क्ड के अलावा मॉडल प्रश्न पत्रों के उपयोग किए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियम अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
12वीं परीक्षा का शेड्यूल
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 29 फरवरी से शुरू होगी, जबकि 04 अप्रैल, 2024 तक चलेगी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
10वीं के एग्जाम का शेड्यूल
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 07 मार्च से शुरू होगी और 30 मार्च, 2024 को समाप्त होगी। कक्षा 10 की परीक्षा भी एक ही पाली में सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक आयोजित की जाएगी।