फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Board Class 12th Arts and Senior Upadhyay Exam Result 92.35 percent students passed

RBSE 12th Result: 12वीं आर्ट्स-वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा परिणाम में लड़कियां आगे, जोधपुर टॉप, प्रतापगढ़ फिसड्डी

Thu, 25 May 2023 05:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 25 May 2023 05:08 PM IST
सार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 12वीं क्लास कला वर्ग (ARTS) और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार दोपहर 3:15 बजे शिक्षा मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला ने शिक्षा संकुल जयपुर से जारी किया। इस दौरान शिक्षा राज्य मंत्री भी मौजूद रहीं। 12वीं बोर्ड आर्ट्स और वरिष्ठ उपाध्याय दोनों परीक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से पासिंग प्रतिशत में बाजी मारी।

विज्ञापन
Rajasthan Board Class 12th Arts and Senior Upadhyay Exam Result 92.35 percent students passed
शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने जयपुर से जारी किया परीक्षा परिणाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान का 12 वीं आर्ट्स का कुल पासिंग रिजल्ट 92.35 परसेंट रहा है। जो पिछले साल से 3.98 फीसदी कम है। जोधपुर जिले का रिजल्ट सबसे ज्यादा आया, जबकि प्रतापगढ़ सबसे कम रिजल्ट देने वाला जिला रहा।
विज्ञापन


जोधपुर का परिणाम सबसे ज़्यादा 96.21 प्रतिशत रहा। जबकि प्रतापगढ़ जिला सबसे फिसड्डी रहा। जहां का परिणाम 86.08 प्रतिशत रहा। 12वीं ARTS में लड़कियां लड़कों से रिजल्ट में आगे रहीं । कुल 94.60 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं, जबकि 90.65 प्रतिशत छात्र पास हुए । लकड़ों के मुकाबले 3.95 प्रतिशत लड़कियां ज्यादा पास हुईं। इस परीक्षा में 7 लाख 19 हजार 838 कुल स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री डॉक्टर बीडी कल्ला ने जारी किया रिजल्ट
शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने दोपहर 3.15 बजे परिणाम जारी करते हुए रिजल्ट की जानकारी दी। परीक्षा में कुल 3 लाख 26 हजार 413 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन पास हुए, 2 लाख 69 हजार154 स्टूडेंट्स सेकंड डिविजन पास हुए। 55 हजार 855 स्टूडेंट्स थर्ड डिविजन मार्क्स से पास हुए हैं, जबकि 16838 स्टूडेंट्स के सप्लीमेंट्री आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1 लाख 36 हजार 135 छात्र फर्स्ट डिविजन से पास हुए हैं। जबकि 1 लाख 50 हजार 529 छात्र सेकेंड डिविजन और 32 हजार 970 स्टूडेंट्स थर्ड डिविजन पास हुए। 9486 छात्रों के सप्लीमेंट्री आई। परीक्षा में 1 लाख 89 हजार 918 छात्राएं फर्स्ट डिविजन पास हुईं। 1 लाख 18 हजार 904 सेकेंड डिविजन और 22 हजार 667 छात्राएं थर्ड डिविजन पास हुईं है। जबकि 7020 छात्राओं के सप्लीमेंट्री आई है।

पिछले साल के मुकाबले 3.98 प्रतिशत कम रहा रिजल्ट
पिछले साल 2022 के मुकाबले इस बार ओवर ऑल रिजल्ट 3.98 प्रतिशत कम रहा। 2023 में 92.35 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 2022 में 96.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।  जबकि 2021 में 99.19 प्रतिशत और 2020 में 90.17 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।


वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 84.61 प्रतिशत रिजल्ट रहा
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 80.23 प्रतिशत लड़के पास हुए। जबकि लड़कियां 88.69 प्रतिशत पास हुईं हैं। लड़कों के मुकाबले 8.46 प्रतिशत ज्यादा लड़कियां इस परीक्षा में पास हुईं। वरिष्ठ उपध्याय परीक्षा में कुल अपीयर होने वाले 5470 स्टूडेंट्स में से 4628 स्टूडेंट्स पास हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed