{"_id":"64bbf4019d81449f1f0ad8c1","slug":"rajasthan-bjp-state-president-cp-joshi-took-divisional-level-meeting-in-bharatpur-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भरतपुर में BJP प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने ली संभाग स्तरीय बैठक, कहा- सरकार के खिलाफ महाआंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भरतपुर में BJP प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने ली संभाग स्तरीय बैठक, कहा- सरकार के खिलाफ महाआंदोलन
Sat, 22 Jul 2023 08:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 22 Jul 2023 08:51 PM IST
सार
भरतपुर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने संभाग स्तरीय बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार की नाकामियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को चौपाल पदयात्राओं से जनता को बताने की सीख पार्टी कार्यकर्ताओं को दी।
विज्ञापन
भरतपुर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर जिला बीजेपी कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल मौजूद रहे। शुरुआत में भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ बैठक शुरू हुई।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल ने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। इनके बाद संभाग के प्रभारी हेमराज मीणा ने 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान की समिक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच ने विस्तार से नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के अन्तर्गत विभिन्न मोर्चो और प्रकोष्ठों के द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की और संभाग के सहप्रभारी सोमकांत शर्मा ने हमारी कार्यप्रणाली विषय पर अपना उद्बोधन दिया।
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने पूरे संभाग के जिला सयोजक और विधानसभा संयोजकों से अब तक के हुए कार्यक्रमों की जानकारी ली। इस अभियान के माध्यम से आमजन के बीच कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार, जंगलराज, तुष्टीकरण, किसान बदहाली, महिला असुरक्षा, पेपर लीक प्रकरण जैसे विषयों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच ले जाकर सरकार की नाकामियों से लोगों को अवगत कराने पर जोर दिया। साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विभिन्न चौपालों पदयात्राओं आदि के माध्यम से जनता के बीच बताने पर बल दिया।
विज्ञापन
जयपुर के अंदर एक अगस्त को होगा महाआंदोलन...
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाला चुनाव सभी कार्यकर्ताओं को चुनौती के रूप में लेना है और पूरी ऊर्जा और जोर के साथ विभिन्न कार्यों को करते हुए कांग्रेस के कुशासन से प्रदेश को मुक्त कराना है। उन्होंने कहा कि जयपुर के अंदर एक अगस्त को होने वाले महा आंदोलन में अधिकाधिक संख्या इस संभाग की रहे। ऐसी अपेक्षा इस संभाग से की है। उदाहरण देते हुए बताया कि जिस प्रकार महाराजा सूरजमल ने इस क्षेत्र से विजय अभियान की शुरुआत कीम ठीक उसी प्रकार मैं आप लोगों के बीच से यह विश्वास लेकर जा रहा हूं कि इस संभाग की 19 की 19 सीटें भाजपा की झोली में जिताकर डालेंगे। साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस प्रदेश को कांग्रेस राज से मुक्त कराना है। सभी कार्यकताओं को एक जुट होकर इसमें लगने की जरूरत है।
बैठक में भरतपुर संभाग के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, जिला संयोजक, विस्तारक संभाग के सांसद, पूर्व संसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, मेयर, चेयरमैन, प्रधान, प्रदेश पदाधिकारी पूर्व जिला अध्यक्ष सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी बनवारी लाल सिघंल ने किया।
बैठक के बाद बिजली चौराहे से लेकर नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के अन्तर्गत यात्रा के भरतपुर विधानसभा के संयोजक के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई, जिसमें सरकार के फेल कार्ड के माध्यम से आमजन को अवगत कराया गया। पदयात्रा में जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी तिवारी, सत्येन्द्र गोयल, ब्रजेश अग्रवाल, उदय सिंह, यश अग्रवाल, देवेन्द्र चामड़, जिला प्रभारी बनवारी लाल सिंघल, गोरधन सिंह जादौन, संभाग संयोजक विस्तारक योजना राजवीर सिंह, जिला संयोजक मनोज भारद्वाज, विधान संयोजक अरविन्दपाल सिंह, उपजिला प्रमुख अभयवीर सोलंकी, मण्डल अध्यक्ष नरैन्द्र सिंघल, उमाशंकर शर्मा, हमवीर सिंह, गोविन्द सिंह, रुपेन्द्र सिंह जघीना, मोहन रारह, सौरभ ताखा, मोहित चतुर्वेदी, जगदीश अजान, प्रहलाद सरपंच, अमरसिंह विस्तारक, गजेन्द्र सैनी, महामंत्री अनिल गोयल, रुपसिंह केन अनू चौधरी, डॉ. सुधा सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।