फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan BJP President CP Joshi visited Balaji temple Dausa Hindi News

Rajasthan: सीपी जोशी ने किए बालाजी महाराज के दर्शन, दौसा में  PM आवास योजना के लाभार्थी के घर खाई चटनी-रोटी

Sun, 03 Mar 2024 04:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 03 Mar 2024 04:47 PM IST
सार

सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास और शौचालय बनने से लाभार्थी की शादी तय हो गई। माता-पिता की मौत के बाद उस पर अर्थिक संकट था, घर बनने से उसे काफी मदद मिली है।

विज्ञापन
Rajasthan BJP President CP Joshi visited Balaji temple Dausa Hindi News
घूमना गांव पहंचे सीपी जोशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी रविवार को बालाजी महाराज के दर्शन करने के लिए पहुंचे। दर्शन के बाद वे घूमना गांव पहंचे और लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत लोगों से संवाद किया। इस दौरान सीपी जोशी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी पिंटू बैरवा के घर पहुंचे और उससे योजना के लाभ को लेकर चर्चा की। पिंटू ने जोशी से कहा प्रधानमंत्री आवास बनने के बाद उसकी शादी तय हो गई है। 

विज्ञापन


ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरपंच विपिन घूमना ने सीपी जोशी स्वागत। इस दौरान जोशी ने लाभार्थी के घर उज्जवला गैस पर बनी रोटी और चटनी का भी स्वाद चखा। सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास और शौचालय बनने से लाभार्थी की शादी तय हो गई। माता-पिता की मौत के बाद उस पर अर्थिक संकट था, घर बनने से उसे काफी मदद मिली है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता और सांसद की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जोशी ने कहा- एक तरफ 23 वर्ष से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए कार्य कर रहे हैं। एक दिन भी छुट्टी पर नहीं गए हैं। वहीं, दूसरी तरह राहुल गांधी साल में 30 दिन छुट्टी पर रहते हैं, उनको न तो गरीबों का पता है   और न ही मातृ शक्ति का पता है। उन्हें जो लिखकर दे दिया जाता है वे उसी आधार पर वह कार्य करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विधायक बिक्रम बंशीवाल, महुआ विधायक राजेन्द्र मीना, पूर्व मंत्री रामकिशोर मीना, प्रदेश उपाध्यक्ष मोती लाल मीणा, प्रदेश मन्त्री भूपेंद्र सैनी, सरपंच विपिन घूमना सहित बीजेपी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed