फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan BJP President CP Joshi attacked the Gehlot government on jaipur bomb blast case

Rajasthan: BJP प्रदेश अध्यक्ष जोशी बोले- कांग्रेस आलाकमान को खुश करने के लिए सरकार कर रह तुष्टिकरण की राजनीति

Wed, 05 Apr 2023 07:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 05 Apr 2023 07:30 PM IST
सार

जयपुर बम ब्लास्ट केस को लेकर भाजप प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने गहलोत सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। जोशी ने कहा कि सरकार को बचाने के लिए गहलोत बड़े वकीलों की फौज खड़ी कर देते हैं, लेकिन आतंकवादियों को सजा दिलाने के लिए बड़े वकील नहीं लगाते।   

विज्ञापन
Rajasthan BJP President CP Joshi attacked the Gehlot government on jaipur bomb blast case
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात की। इस दौरान जोशी ने कहा कि 2008 जयपुर में हुए सीरियल बम ब्लास्ट बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस सरकार खुद को बचाने के लिए राजस्थान के बडे़-बडे़ वकीलों को मौटी रकम देकर हायर कर लेती है, लेकिन जयपुर ब्लास्ट में मारे गए 71 लोगों की कांग्रेस सरकार को कोई परवाह नहीं है। कांग्रेस सरकार आतंकवादियों को सजा दिलाने के लिए एक भी बड़ा वकील क्यों नहीं कर सकी।  

विज्ञापन


सीपी जोशी ने कहा कि कमजोर पैरवी के चलते ऐसे आतंकवादियों का छूटना कांग्रेस सरकार के लिए बहुत ही शर्मनाक विषय है। सरकार ने कांग्रेस पार्टी के आलाकमान को खुश करने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए पैरवी को कमजोर करने की कोशिश की है। आश्चर्य का विषय है कि उदयपुर के कन्हैयालाल की हत्या से पहले उन्होंने सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा नहीं दी गई। नतीजा आप सभी लोगों के सामने है।  
विज्ञापन


राजस्थान में कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर चुकी है। हिंदू नववर्ष हो, रामनवमी का जुलूस हो या जय श्रीराम के नारे को रोकने वाली ऐसी जनविरोधी कांग्रेस सरकार कान खोलकर सुनले जब तक कांगेस की ओंछी मानसिकता खत्म नहीं हो जाती तबतक भाजपा का कार्यकर्ता जनहित के लिए खड़ा मिलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed