फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan BJP MLA Jogeshwar Garg son arrested for dowry harassment

Rajasthan: जालोर से भाजपा विधायक का बेटा गिरफ्तार, पत्नी ने किया था दहेज प्रताड़ना का केस, जानें पूरा मामला

Mon, 31 Oct 2022 09:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 31 Oct 2022 09:51 PM IST
सार

15 साल पहले विधायक जोगेश्वर गर्ग के बेटे प्रकाश की शादी भोपालगढ़ के विधायक और आरएलपी प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग बेटी से हुई थी। दो साल प्रकाश की पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Rajasthan BJP MLA Jogeshwar Garg son arrested for dowry harassment
पुलिस गिरफ्त में आरोपी प्रकाश। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में जालोर से भाजपा विधायक जोगेश्वर गर्ग के बेटे प्रकाश को गिरफ्तार किया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया है। जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, इस मामले में विधायक जोगेश्वर गर्ग और उनकी पत्नी कमला को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

विज्ञापन


दरअसल, 15 साल पहले विधायक जोगेश्वर गर्ग के बेटे प्रकाश की शादी भोपालगढ़ के विधायक और आरएलपी प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग बेटी से हुई थी। दो साल प्रकाश की पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। मामले में हाईकोर्ट ने प्रकाश, जोगेश्वर गर्ग और उनकी पत्नी कमला की गिरफ्तारी पर लगा रखी थी। बीते 11 सितंबर को हाईकोर्ट ने प्रकाश की गिरफ्तारी से रोक हटा ली थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी। सोमवार को प्रकाश ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उसे अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन


जानें क्या है मामला
जानकारी के अनुसार 7 फरवरी 2007 को प्रकाश पुंज और ममता की शादी हुई थी। 2020 में ममता ने पति प्रकाश, ससुर  जोगेश्वर गर्ग और सास कमला के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में उसने कहा था कि उसके पिता ने शादी में मांग के अनुसार दहेज दिया था। इसके बाद भी विवाह के दूसरे दिन उससे दहेज की मांग की जाने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा और 10 लाख रुपये पिता से मांगने का दबाव बनाया जा रहा था। ममता का आरोप था कि शादी के बाद वह 2008 , 2009, 2010 और 2015 में गर्भवती हुई, लेकिन मारपीट के कारण उसका गर्भपात हो गया था। इसके अलावा उसने प्रकाश के ऊपर नशा करने का भी आरोप भी लगाया था। पीड़िता ने पुलिस से कहा था कि अपने पिता की सामाजिक प्रतिष्ठा के कारण वह चुप रही, लेकिन जब ससुराल वालों ने प्रताड़ना सहन नहीं कर पाई तो केस दर्ज कराया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed