फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan BJP leader Hussain Khan appointed national in-charge of public relations campaign

Rajasthan: हुसैन खान महा-जनसंपर्क अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त, केंद्र की उपलब्धियों का करेंगे प्रचार

Thu, 01 Jun 2023 10:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 01 Jun 2023 10:23 PM IST
सार

राजस्थान भाजपा नेता हुसैन खान को महा जनसंपर्क अभियान का राष्ट्रीय प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले भी खान को भाजपा की ओर से बड़ी जिम्मेदारियां दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
Rajasthan BJP leader Hussain Khan appointed national in-charge of public relations campaign
राजस्थान भाजपा नेता हुसैन खान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी और राष्ट्रीय महामंत्री पुरंदेश्वरी ने मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान के बीजेपी नेता हुसैन खान को बड़ी जिम्मेदारी दी है। मोर्चा की ओर से हुसैन खान को मोदी सरकार के 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण महा जनसंपर्क अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी का दायित्व सौंपा है।

विज्ञापन


हुसैन खान ने पूर्व में राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले मोर्चा प्रशिक्षण शिविर में  राष्ट्रीय मुख्य संयोजक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें एपिसोड मन की बात के राष्ट्रीय प्रभारी  के रूप में अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया था। जिसके बाद उन्हें एक और अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 वर्ष  की योजनाओं को सभी प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ स्तर तक  अल्पसंख्यक समाज के सभी तबकों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन


28 प्रदेश और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्र की योजनाएं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा बूथ स्तर तक पहुंचाएगा
हुसैन खान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 9 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण महा जनसंपर्क अभियान को भारत के सभी 28 प्रदेश और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा ने बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर रणनीति तैयार की है। मोर्चा प्रदेश, जिला और मंडल स्तरीय टीमों का गठन कर सूफी संवाद, प्रबुद्ध जनों के साथ बैठकें,  महिला सम्मेलन, अल्पसंख्यक पसमांदा समाज सम्मेलन, लाभार्थियों के साथ सेल्फी और अल्पसंख्यक समाज में प्रधानमंत्री की 300 योजनाओं के 30 से 35 प्रतिशत तक पहुंचे फायदों को घर-घर  तक पहुंचने का लक्ष्य  तय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed