{"_id":"64e0ed8d9c689a7a31010a83","slug":"rajasthan-bjp-election-co-incharge-kuldeep-bishnoi-in-jodhpur-candidates-will-be-given-tickets-on-feedback-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाजपा चुनाव सह प्रभारी कुलदीप पहुंचे जोधपुर, कहा- फीडबैक के आधार पर उम्मीदवारों को दिए जाएंगे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाजपा चुनाव सह प्रभारी कुलदीप पहुंचे जोधपुर, कहा- फीडबैक के आधार पर उम्मीदवारों को दिए जाएंगे टिकट
Sat, 19 Aug 2023 09:57 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 19 Aug 2023 09:57 PM IST
सार
भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ना तो नेता हैं और ना ही इनके पास नीयत है। प्रदेश में हो रहे घोटालों और अपराधों की खबरें सुनकर शर्म आती है।
विज्ञापन
भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता और राजस्थान चुनाव सह प्रभारी कुलदीप बिश्नोई शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि वे राजस्थान से चुनाव नहीं लड़ेंगे। हरियाणा से ही अपनी राजनीति करेंगे। भाजपा नेता कुलदीप ने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों को फीडबैक के आधार पर टिकट देगी। जिस उम्मीदवार के जीतने की ज्यादा संभावना होगी टिकट उसे ही मिलेगा।
विज्ञापन
इस कुलदीप ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में ना तो नेता हैं और ना ही इनके पास नीयत है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में घोटालों और अपराधों की खबरों के बारे में सुनकर शर्म आती है। प्रदेश में अफसरशाही हावी है और अपराधियों को संरक्षण मिला हुआ है।
विज्ञापन
जोधपुर शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी दौरा करेंगे
कुलदीप बिश्नोई राजस्थान बीजेपी चुनाव में सह प्रभारी हैं। इसके अलावा विश्नोई समाज के प्रभावशाली व्यक्ति हैं। जोधपुर शहर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ-साथ उन्होंने ग्रामीण इलाकों में भी दौरा करने की प्लानिंग की है। इन इलाके में बिश्नोई समाज के लोगों की तादाद काफी है।
विज्ञापन