फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan BJP Congress List Only two new names in Congress BJP repeated 69 leaders Rajasthan Election 2023

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस में सिर्फ दो नए नाम, BJP ने 69 रिपीट किए, 14 नए चेहरे; दो नेताओं की सीट बदली

Sat, 21 Oct 2023 05:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 21 Oct 2023 05:32 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: भाजपा ने दूसरी और कांग्रेस ने पहली लिस्ट में अपने टॉप चेहरों को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा का टिकट फाइनल किया है। वहीं, भाजपा ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे समेत अन्य को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
Rajasthan BJP Congress List Only two new names in Congress BJP repeated 69 leaders Rajasthan Election 2023
राजस्थान विधानसभा चुनाव। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीईसी की बैठक होने के तीन दिन बाद शनिवार को राजस्थान में कांग्रेस के 33 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई। हालांकि, उम्मीद की जा रही थी कि कांग्रेस देर से ही सही लेकिन बड़ी सूची जारी करेगी। कांग्रेस की सूची जारी होने से ठीक पहले बीजेपी ने भी 83 नामों की जंबो सूची जारी कर दी, जिसमें वसुंधरा राजे को झालरापाटन से फिर से टिकट दिया गया है।

विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस दोनों ने इस लिस्ट में अपने टॉप चेहरों को उतार दिया है। कांग्रेस ने सीएम अशोक गहलोत को सरदारपुरा से, सचिन पायलट को टोंक से, हरीश चौधरी को बायतू से , प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लक्ष्यमण गढ़ और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को नाथद्वारा से रिपीट प्रत्याशी बनाया है। ये सभी पिछला चुनाव भी इन्हीं सीटों से लड़े थे।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को उनकी सीट झालरापाटन से फिर से मैदान में उतार दिया है। भाजपा की सूची में यह नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला था। पहली सूची में वसुंधरा राजे को जगह नहीं दी गई थी। इसलिए यह सवाल खड़े हो रहे थे कि क्या भाजपा ने राजे को साइडलाइन कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कांग्रेस ने 2 बदले, गहलोत समर्थक निर्दलीय को भी टिकट
दोनों पार्टियों की सूची का विश्लेषण करें तो कांग्रेस ने 33 में से सिर्फ 2 टिकट बदले हैं। इसमें एक नाम कुशलगढ़ एसटी सीट से रमीला खड़िया को प्रत्याशी बनाया है। रमीला खड़िया ने पायलट गुट के बगावत के समय अशोक गहलोत का साथ दिया था। वहीं, मंडावर सीट पर ललित यादव को टिकट दिया गया है। यहां कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही थी। 

33 में से 8 महिलाएं
कांग्रेस ने इस लिस्ट में महिला कार्ड भी चला है। 33 प्रत्याशियों की लिस्ट में कांग्रेस ने 8 महिलाओं को टिकट दिया है। हालांकि इनमें से 7 कांग्रेस की मौजूदा विधायक हैं और रमीला खड़िया निर्दलीय हैं।

लगभग सारे संभाग कवर किए
कांग्रेस की लिस्ट भले छोटी है, लेकिन इसमें लगभग हर संभाग से टिकट दिया गया है ताकि प्रदेश के हर संभाग में कांग्रेस का चुनावी माहौल तैयार हो जाए। सिकराय से ममता भूपेश को रिपीट किया गया है। सीएम अशोक गहलोत ने शुक्रवार को यहां प्रियंका गांधी की सभा में दौसा के चारों प्रत्याशियों को जिताकर भेजने की अपील कर दी थी।

लिस्ट में अर्चना शर्मा को मालवीय नगर सीट से रिपीट किया गया है। हालांकि, अर्चना शर्मा यहां से लगातार दो चुनाव हारी हैं। लेकिन, पिछला चुनाव बेहद कांटे की टक्कर वाला था। मालवीय नगर भाजपा का गढ़ माना जाता जहां अर्चना शर्मा ने भाजपा के दिग्गज नेता कालीचरण सराफ को बराबर की टक्कर दी थी।

पायलट समर्थकों को भी टिकट
गौरतलब है कि लिस्ट जारी होने से पहले ही अशोक गहलोत ने बयान दिया था कि उन्होंने पायलट कैंप के प्रत्याशियों के नामों पर कोई आपत्ति नहीं है। लिस्ट में यह नजर भी आया है। पायलट समर्थक इंद्रराज गुर्जर, मुकेश भाकर को सूची में जगह दी गई है।


भाजपा ने 5 विधायकों के टिकट काटे 14 नए चेहरे 
भाजपा ने इस लिस्ट में अपने 5 विधायकों के टिकट काट दिए हैं और दो की सीट बदली है। जिन विधायकों के टिकट काटे गए हैं उनमें अशोक लाहौटी, ललित ओस्तवाल, चंद्रभान आक्या और सुभाष पूनियां हैं। वहीं गुलाबचंद कटारिया अब राज्यपाल हो गए हैं इसलिए उनका टिकट बदलना तय था।

कांग्रेस की पहली सूची से साफ संदेश 
1. युवाओं नए चेहरों और महिलाओं को मिलेगा मौका
2. 33 नामों की सूची 26 प्रत्याशियों (करीब 80%) की उम्र 50 वर्ष से कम जिनमे से 16 की उम्र 45 से भी कम 
3. सूची की औसत उम्र 46 साल से भी कम 
4. 9 महिलाओं को टिकट दी है 
5. ललित यादव नया चेहरा जबकि मुस्लिम प्रत्याशी दानिश अबरार को भी मिला मौका 
6. मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और पीसीसी अध्यक्ष के नाम पहली सूची में 
7. ब्राह्मण, राजपूत, जाट और गुज्जर का कांबिनेशन रखा बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed