{"_id":"5dca3db18ebc3e5b4f3f2024","slug":"rajasthan-bikaner-seven-people-died-in-in-a-collision-between-a-car-and-a-truck-in-deshnok","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: बीकानेर में हुआ भीषण हादसा, जीप और बस की टक्कर में सात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: बीकानेर में हुआ भीषण हादसा, जीप और बस की टक्कर में सात की मौत
Tue, 12 Nov 2019 10:44 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 12 Nov 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बीकानेर में तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ, यहां के देशनोक क्षेत्र में एक मिनी बस और जीप में टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और लगभग पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसे में मारे गए सात लोगों में से चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। बीकानेर पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए लोगों के शव मुर्दाघर में उनकी शिनाख्त के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
वहीं, घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कुछ घायलों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पलाना गांव के पास यह हादसा उस समय हुआ जब एक मिनी बस सामने से आ रही जीप से जा टकराई। देशनोक के थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि हादसे में मारे गए लोग जीप में ही सवार थे। जीप सवार लोग चुरू जिले के एक गांव के रहने वाले हैं और तीर्थ यात्रा पर बीकानेर जा रहे थे।
देशनोक में भीषण सड़क हादसे की सूचना के बाद जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम पीबीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां घायलों से की मुलाकात करने के बाद हादसे को दुखद बताया।