{"_id":"60b1c5f18ebc3e36af2ec9d5","slug":"rajasthan-bharatpur-doctor-couple-murder-cctv-footage-accused-absconding-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: भरतपुर में डॉक्टर दंपती हत्याकांड का सच आया सामने, बदला लेने के लिए किया था डबल मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: भरतपुर में डॉक्टर दंपती हत्याकांड का सच आया सामने, बदला लेने के लिए किया था डबल मर्डर
Sat, 29 May 2021 02:10 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 29 May 2021 02:10 PM IST
सार
भरतपुर में शुक्रवार को दिनदहाड़े डॉक्टर दंपती की हत्या मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है। बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान के भरतपुर में दिनदहाड़े डॉक्टर दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- फोटो : Video Grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर में डॉक्टर दंपती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर ली है। पुलिस ने बताया है कि दंपती की हत्या बदले की भावना से की गई। डॉ दंपती पर हत्या का मामला चल रहा था। दोनों इस मामले में जेल भी जा चुके थे, पिछले साल जमानत पर बाहर आए थे। 2019 में हुई घटना की पीड़िता के भाई ने गोली मारकर डॉक्टर दंपती की हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ सीमा गुप्ता को बीच सड़क पर पांच गोलियां मारी गईं और शुक्रवार दोपहर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।भरतपुर के पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि दोनों हमलावरों की पहचान कर ली गई है, जिसमें एक दीपा गुर्जर का भाई अनुज गुर्जर है उसके साथ धौलपुर का एक दोस्त महेश भी वारदात में शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अपनी बहन और भांजे के खोने से परेशान चल रहा था और 28 मई को उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
पत्नी को पति पर था महिला से अवैध संबंध बनाने का शक
दरअसल, डॉक्टर सुदीप गुप्ता का चिकसाना थाना इलाके में सूर्या सिटी कॉलोनी में एक फ्लैट है। डॉक्टर सुदीप गुप्ता उसमें एक महिला दीपा गुर्जर और उसके बच्चे को पनाह दे रखी थी, लेकिन डॉ. सुदीप गुप्ता की पत्नी डॉक्टर सीमा गुप्ता को उस महिला और अपने पति के बीच नाजायज संबंध होने का शक था। इसको लेकर आए दिन दोनों के बीच में विवाद भी हुआ था। इतना ही नहीं सीमा गुप्ता ने महिला और उसके बच्चे को खत्म कर दिया।
विज्ञापन
जमानत पर थे डॉक्टर दंपती
पति के साथ अवैध संबंध के शक में डॉक्टर सीमा गुप्ता ने अपनी मां के साथ मिलकर 11 अगस्त 2019 को सूर्य सिटी कॉलोनी के उस मकान में रहने वाली महिला दीपा गुर्जर के साथ मारपीट की और फिर उसके ऊपर स्प्रिट डालकर आग लगा दी और बाहर से गेट बंद कर वहां से निकल गई। मकान में रह रही महिला और उसके 6 वर्षीय पुत्र की जलकर मौत हो गई । इस मामले में डॉक्टर सुदीप गुप्ता, सीमा गुप्ता और उसकी मां जेल में सजा काट रहे थे, लेकिन पिछले साल तीनों जमानत पर बाहर आए थे। जेल से बाहर आने के बाद डॉक्टर दंपति अपना निजी अस्पताल चला रहे थे।