फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Bhajanlal government changed the name of Indira Rasoi Yojana

Rajasthan: भजन लाल सरकार ने इंदिरा रसोई योजना का नाम बदला, आठ रुपए में मिलेगा भोजन, थाली का वजन 600 ग्राम

Sun, 07 Jan 2024 10:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 07 Jan 2024 10:58 PM IST
सार

राजस्थान में इंदिरा रसोई योजना के तहत परोसी जाने वाली प्रति थाली में कुल सामग्री का वजन 450 ग्राम निर्धारित था। श्री अन्नपूर्णा रसोई की थाली में कुल सामग्री का वजन 600 ग्राम तय किया गया है। पहले की तरह यह भी आठ रुपये में मिलेगी।

विज्ञापन
Rajasthan Bhajanlal government changed the name of Indira Rasoi Yojana
राजस्थान में श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की भजन लाल सरकार ने जरूरतमंदों के लिए चल रही इंदिरा रसोई योजना का नाम बदल दिया है। अब इसे श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना के नाम से जाना जाएगा। अन्नपूर्णा योजना के तहत मिलने वाली थाली की कुल लागत 30 रुपए होगी। 22 रुपये सरकार ही ओर से अनुदान होगा, लाभार्थियों को पहले की तरह 8 में थाली मिलेगी। इस संबंध में स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव ह्रदयेश कुमार शर्मा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


थाली में क्या रहेगा? 
श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना में लाभार्थियों को परोसी जाने वाली थालियों में मात्रात्मक और गुणात्मक सुधार करते हुए मेन्यू निर्धारित किया गया है। डीएलबी निदेशक के अनुसार अब मेन्यू में चपाती, दाल, सब्जी, चावल, मिलेट्स और खिचड़ी आदि के साथ अचार भी शामिल रहेगा। परोसी जाने वाली थाली की सामग्री का कुल वजन 600 ग्राम निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


जिले में 39 और निगम क्षेत्र में 30 रसोइयां संचालित
जिले में इस समय 39 श्री अन्नपूर्णा रसोइयां संचालित हो रही हैं। इनमें 30 रसोइयां नगर निगम क्षेत्र में चल रही हैं। इसके अलावा 9 रसोइयां ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 ग्राम वजन, 5 रुपए अनुदान बढ़ा:
प्रदेश में इंदिरा रसोई योजना के तहत परोसी जाने वाली प्रति थाली में कुल सामग्री का वजन 450 ग्राम निर्धारित था। थाली की कुल लागत 25 रुपए थी। इनमें सरकारी अनुदान 17 रुपए और लाभार्थी का अंशदान 8 रुपए प्रति थाली निर्धारित था। श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना में परोसी जाने वाली प्रति थाली की कुल सामग्री का वजन 600 ग्राम निर्धारित किया गया है। वहीं सरकारी अनुदान को 17 रुपए से बढ़ाकर 22 रुपए प्रति थाली कर दिया गया है। सरकारी अनुदान प्रति थाली 5 रुपए बढ़ाया गया है। लाभार्थी का अंशदान पहले की तरह प्रति थाली 8 रुपए ही रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed