{"_id":"62da9b488747d2271024531d","slug":"rajasthan-bar-council-building-to-be-built-in-jodhpur-high-court-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जोधपुर उच्च न्यायालय परिसर में बनेगा बार काउंसिल का भवन, 14.37 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जोधपुर उच्च न्यायालय परिसर में बनेगा बार काउंसिल का भवन, 14.37 करोड़ मंजूर
Fri, 22 Jul 2022 06:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 22 Jul 2022 06:12 PM IST
सार
राजस्थान बार काउंसिल के नए भवन के भूतल पर 500 व्यक्तियों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, स्ट्रॉन्ग रूम और स्टाफ रूम आदि का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
जोधपुर हाईकोर्ट
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर स्थित राजस्थान उच्च न्यायालय के परिसर में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के नवीन भवन के निर्माण को मंजूरी दे दी। भवन निर्माण के लिए 14.37 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन
बार काउंसिल के नवीन भवन के भूतल पर 500 व्यक्तियों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम, स्ट्रॉन्ग रूम, विद्युत कक्ष और स्टाफ रूम आदि का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद जमीन तल पर बार काउंसिल के सचिव, पदाधिकारियों के कक्ष और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
इसके प्रथम व द्वितीय तल पर काउंसिल के चेयरमेन, वाइस चेयरमेन के कक्ष, मीटिंग हॉल, लाइब्रेरी, ड्राइवर डोरमेटरी, हॉल और ऑफिस आदि का निर्माण कराया जाएगा। इस भवन का निर्माण राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम (आरएसआरडीसी) द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2022-23 के बजट में इस संबंध में 8.53 करोड़ के वित्तीय प्रावधान की घोषणा की गई थी। ऑडिटोरियम एवं निर्माण क्षेत्र में बढ़ोतरी होने के कारण सुविधाओं का विस्तार करते हुए गहलोत ने 14.37 करोड़ रुपये की संशोधित राशि के लिए स्वीकृति प्रदान की है।