फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Assistant Development Officer raped for four years on the pretext of job, cheated two lakh

Rajasthan: सहायक विकास अधिकारी ने नौकरी का झांसा देकर किया चार साल तक दुष्कर्म, दो लाख भी ठगे

Fri, 23 Jun 2023 11:36 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 23 Jun 2023 11:36 AM IST
सार

राजस्थान के धौलपुर में सहायक विकास अधिकारी पर नौकरी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने का आरोप है। इस दौरान महिला से दो लाख रुपये की ठगी भी हुई है। बाड़ी कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है। 
 

विज्ञापन
Rajasthan: Assistant Development Officer raped for four years on the pretext of job, cheated two lakh
Crime News

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर के बाड़ी कोतवाली थाना इलाके में एक महिला के साथ चार साल तक नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्ण करने का मामला सामने आया है। बलात्कार का आरोप पंचायत समिति के सहायक विकास अधिकारी पर लगा है। आरोपी पर करीब दो लाख रुपये की ठगी का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया कि करीब चार साल पहले उसके पति के साथ उसकी अनबन हो गई थी। इस पर वह अपने दो बच्चों को लेकर ससुराल से बाड़ी इलाके में आ गई। महिला ने बताया कि कुछ घरेलू काम कर वह अपना जीविकोपार्जन करने लगी थी। उमरेह गांव निवासी पंचायत समिति में सहायक विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह पुत्र रघुनंदन मीणा उसके संपर्क में आया। आरोपी किसी न किसी तरह से पीड़िता का सहयोग करने लगा। इससे महिला का भी उसके साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने वर्ष 2021 से अब तक कई बार रुपये लिए हैं। ठगी के साथ-साथ आरोपी लगातार दुष्कर्म भी करता रहा। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने 36 टुकड़े करने की धमकी भी दी थी। 
विज्ञापन


नौ बार में लिए दो लाख रुपये 
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने बाड़ी पंचायत समिति में नौकरी लगाने का झांसा देकर उससे दो साल में नौ बार में 1.95 लाख रुपये लिए हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी बदमाशों के संपर्क में रहता है। उसने उसकी नौकरी लगाने का झांसा देकर उसके साथ देह-शोषण किया है। कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि विवाहिता ने पंचायत समिति के सुरेंद्र सिंह पुत्र रघुनंदन मीणा पर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर धारा 420, 406, 376 एवं 506 में मुकदमा कायम किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed