{"_id":"5f94e5118ebc3eefba412e72","slug":"rajasthan-assembly-session-will-start-from-31-october-kisan-bill-agriculture-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 अक्तूबर से राजस्थान विधानसभा सत्र फिर से होगा शुरू, कृषि कानून के खिलाफ पारित हो सकता है बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 अक्तूबर से राजस्थान विधानसभा सत्र फिर से होगा शुरू, कृषि कानून के खिलाफ पारित हो सकता है बिल
Sun, 25 Oct 2020 08:08 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 25 Oct 2020 08:08 AM IST
विज्ञापन
राजस्धान विधानसभा
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा की बैठक 31 अक्तूबर से फिर शुरू होगी जिसमें केंद्र की ओर से हाल ही में पारित कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ पंजाब सरकार की तर्ज पर संशोधन विधेयक लाए जाने की संभावना है। राजस्थान विधानसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई।
विज्ञापन
इसके अनुसार राजस्थान विधानसभा के पांचवें सत्र की बैठक 24 अगस्त को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी, वह अब 31 अक्टूबर हो पुनः होगी। अधिसूचना के अनुसार राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने विधानसभा की यह बैठक राज्य सरकार द्वारा अति आवश्यक शासकीय विधाई कार्य संपादित किए जाने हेतु की गई अनुशंसा पर बुलाई है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस सरकार इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में पारित कृषि संबंधी विधेयकों का राज्य में प्रभाव 'निष्प्रभावी' करने के लिए संशोधन विधेयक ला सकती है। उल्लेखनीय है कि राज्य मंत्री परिषद की इसी सप्ताह हुई बैठक में इस बारे में फैसला किया गया था।
विज्ञापन
बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया था कि मंत्री परिषद ने राज्य के किसानों के हित में यह निर्णय किया कि किसानों के हितों को संरक्षित करने के लिए शीघ्र ही विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए। इस सत्र में भारत सरकार द्वारा लागू किए गए कानूनों के प्रभाव पर विचार-विमर्श किया जाकर राज्य के किसानों के हित में वांछित संशोधन विधेयक लाए जाएं।”
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर कहा था कि आज पंजाब की कांग्रेस सरकार ने इन कानूनों के विरुद्ध बिल पारित किए हैं और राजस्थान भी शीघ्र ऐसा ही करेगा।