{"_id":"69eef9c94a3d31249d077cc0","slug":"rajasthan-assembly-receives-bomb-threat-again-third-email-triggers-evacuation-of-premises-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिला ईमेल; परिसर कराया गया खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिला ईमेल; परिसर कराया गया खाली
Mon, 27 Apr 2026 11:23 AM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:23 AM IST
सार
Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा को ईमेल के जरिए तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद परिसर खाली कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।बीडीएस, एटीएस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस और साइबर सेल की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार को हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई, जिसमें दावा किया गया कि दोपहर 12 बजे परिसर में “5 सिलिकॉन 100 बेस RDX बम” विस्फोट करेंगे। मेल में इसे मजाक न बताते हुए तुरंत सभी वीआईपी को बाहर निकालने की चेतावनी दी गई थी।
पूरा विधानसभा खाली कराया
धमकी भरा ईमेल मिलते ही विधानसभा प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। एहतियात के तौर पर पूरे विधानसभा परिसर को खाली कराया गया और वहां मौजूद कर्मचारियों, अधिकारियों व अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर पुलिस के साथ बम निरोधक दस्ता बीडीएस, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस), दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीमें पहुंचीं। सभी एजेंसियों ने मिलकर परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। हर संदिग्ध वस्तु और स्थान की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यह तीसरी बार है जब विधानसभा को इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले भी दो बार ईमेल के जरिए बम धमाके की चेतावनी दी जा चुकी है, हालांकि उन मामलों में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी। लगातार मिल रही इन धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
ये भी पढ़ें- राजस्थान: बांसवाड़ा में युवक की हत्या के बाद भड़की हिंसा, 10 से 12 घर जले; गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव
इस बार धमकी ऐसे दिन आई है जब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार राजस्थान दौरे पर हैं। उनके कार्यक्रमों के बीच इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है।
पुलिस और साइबर सेल की टीमें ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई हैं। तकनीकी जांच के जरिए मेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।