{"_id":"5bce8be9bdec22693f5f59b6","slug":"rajasthan-assembly-elections-ashok-gehlot-hits-out-at-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी विरासत पर कब्जा कर रही है भाजपा : गहलोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारी विरासत पर कब्जा कर रही है भाजपा : गहलोत
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 23 Oct 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
Ashok Gehlot
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि भाजपा उनकी विरासत पर कब्जा कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ही उन्हें महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और अंबेडकर याद आते हैं। आजादी के 70 साल तक भाजपा ने कभी इनका नाम तक नहीं लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस ने सरकार बनाई तो वर्तमान सरकार की पांच साल की करतूतों के चिट्ठे खोले जाएंगे।
गहलोत ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि आरएसएस संगठन के प्रमुख मोहन भागवत भी चुनाव के आते ही सुर बदल रहे हैं। भागवत ने पहले कहा था कि राम मंदिर आरएसएस का मुद्दा है ही नहीं। लेकिन उन्होंने चुनाव नजदीक आते ही राम मंदिर के लिए कानून तक बनाने की बात कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस की विचारधारा के लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या की, लेकिन भाजपा को अब गांधी याद आ रहे हैं।
मोदी सरकार अपने काम गिना कर वोट लेने के बजाय कभी नेहरू तो कभी गांधी परिवार को लक्ष्य बना कर लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनावों में वोट के लिए पीएम मोदी के पुराने भाषणों को जनता को सुना दें, तो ही कांग्रेस जीत जाएगी।