{"_id":"5c120316bdec2241a004b722","slug":"rajasthan-assembly-election-results-2018-only-cow-minister-otaram-devasi-loses-from-sirohi-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान चुनाव परिणाम 2018: देश के इकलौते गौ मंत्री ओटराम देवासी नहीं बचा पाए अपनी सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान चुनाव परिणाम 2018: देश के इकलौते गौ मंत्री ओटराम देवासी नहीं बचा पाए अपनी सीट
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
Otram Devasi
राजस्थान विधानसभा चुनाव ने प्रदेश में कांग्रेस की वापसी कराई है। 99 सीटें पाकर कांग्रेस ने पांच साल बाद सरकार बदलने का तिलिस्म बरकरार रखा है। कई सीटों पर भाजपा की हार नई है। कृषि मंत्री, राजस्व मंत्री, शहरी विकास मंत्री सहित कई बड़े मंत्री अपनी सीट नहीं बचा पाए। इन्हीं में शामिल हैं देश के इकलौते गौ मंत्री ओटाराम देवासी जिन्हें उनकी सीट पर एक निर्दलीय ने पटखनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बतौर गौ मंत्री विवादों से भरा रहा कार्यकाल
पुलिस कर्मी से राजनेता बने देवासी को 2015 में देश का पहला गौ मंत्रालय संभालने का जिम्मा दिया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान राजस्थान के हिंगोनिया गौशाला में 2016 से 2017 के बीच हजारों गायों की मौत हुई थी। इसके अलावा इसी साल अगस्त में भादरा कस्बे की एक प्रमुख गौशाला में केवल दो दिन में 28 से ज्यादा गायों की मौत हो गई थी। यह सब तब हुआ जब देवासी ने राज्य में आवारा घूम रहीं गायों के लिए फंड इकट्ठा करने को नई प्रॉपर्टी खरीदने वालों पर 'गाय कर' के रूप में 20 फीसदी सरचार्ज लगाने का फैसला किया था। राजस्थान में गौ हत्या को लेकर पहले से ही कठोर कानून है। दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की जेल हो सकती है।
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशी ने दी पटखनी
हमेशा पारंपरिक कपड़ों में रहने वाले देवासी 2013 में भी सिरोही विधानसभा से जीते थे। इस बार निर्दलीय उम्मीदवार संयम लोढ़ा ने उन्हें 10 हजार वोट से हरा दिया। देवासी को 71,019 वोट मिले, जबकि लोढ़ा ने 81,272 वोट हासिल कर जीत अपने नाम कर ली।
विज्ञापन