{"_id":"5c0f6761bdec22415774f2ac","slug":"rajasthan-assembly-election-results-2018-many-independent-candidates-leading-in-early-trends","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान चुनाव परिणाम 2018: 'किंगमेकर' की भूमिका में उभरे निर्दलीय, संपर्क में लगे पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान चुनाव परिणाम 2018: 'किंगमेकर' की भूमिका में उभरे निर्दलीय, संपर्क में लगे पायलट
भाषा, जयपुर
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
sachin pilot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में 13 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य में सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने में सक्षम निर्दलीय, बसपा और राष्ट्रीय लोक तांत्रिक मोर्चे के कई सदस्य अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट 8 निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क बनाए हुए हैं।
बता दें कि किशनगढ़ से निर्दलीय सुरेश टाक निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के विकास चौधरी से 3,339 मतों से आगे चल रहे हैं। बहरोड़ से बलजीत यादव भाजपा के मोहित यादव से 1,930 मतों से, थानागाजी में कांती प्रसाद निर्दलीय उम्मीदवार हेमसिंह से 9,110 मतों से, कुशलगढ़ से रामिला खाडिया भीमाभाई से 655 मतों से, बायतू में राष्ट्रीय लोक तांत्रिक मोर्चे के उम्मेदाराम कांग्रेस के हरीश चौधरी से 4,240 मतों से, भरतपुर के निर्दलीय दलवीर सिंह रालोद के डॉक्टर सुभाष गर्ग से 4,703 मतों से आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
नगर से बसपा के वाजिब अली भाजपा की अनिता सिंह से 20,246 मतों से, डूंगरगढ से माकपा के गिरधारी लाला कांग्रेस के मंगलाराम से 8,001 मतों से, आसपुर से बीटीपी के उमेश कांग्रेस की रिया मीणा से 1,874 मतों से, चौरासी में राजकुमार राउत कांग्रेस की मंजू देवी से 9,441 मतों से, गंगानगर में निर्दलीय राजकुमार गोड कांग्रेस के अशोक चांडक से 2,034 मतों से, भादरा में माकपा के बलवान भाजपा के संजीव कुमार से 6,723 मतों से आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
बस्सी में लक्ष्मण मीणा भाजपा के कन्हैया लाल से 1,839 मतों से, दूदू में बाबूलाल नागर भाजपा के डॉक्टर प्रेम चंद बैरवा 1,200 मतों से, विद्याधर नगर से विक्रम सिंह शेखावत भाजपा के नरपत सिंह शेखावत से 1,314 मतों से, उदयपुरवाटी मे बसपा के राजेन्द्रसिंह गुढा भाजपा के शुभकरण चौधरी से 439 मतों से, फलौदी में कुंभ सिंह भाजपा के पब्बा राम से 1,009 मतों से आगे चल रहे हैं।
करौली में बसपा के लखन सिंह कांग्रेस के दर्शन सिंह से 2,564 मतों से, खींवसर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चे के हनुमान बेनीवाल कांग्रेस के सवाईसिंह चौधरी से 5,918 मतों से, मेडता में राष्ट्रीय लोक तांत्रिक मोर्चे की इंद्रा देवी निर्दलीय लक्ष्मण राम से 1,015 मतों से, मारवाड़ जंक्शन से निर्दलीय खुशवीर सिंह भाजपा के केसाराम चौधरी से 440 मतों से आगे चल रहे हैं।
वहीं गंगापुर में निर्दलीय रामकेश भाजपा के मानसिंह गुर्जर से 10,422 मतों से, खंडेला से निर्दलीय उम्मीदवार महादेव सिंह कांग्रेस के सुभाष मील से 2,390 मतों से और सिरोही में संयम लोढा भाजपा के ओटाराम देवासी 7,011 मतों से आगे चल रहे हैं।
Sources: Congress's Sachin Pilot in talks with 8 independents in Rajasthan #AssemblyElections2018 pic.twitter.com/NlsI6oi3BE
— ANI (@ANI) December 11, 2018