फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Assembly Election 2023 Like Madhya Pradesh BJP can give tickets to MPs and Union Ministers

चुनाव 2023: मप्र की तरह क्या BJP राजस्थान में भी सांसद-मंत्रियों को देगी टिकट? पहली सूची में ये बड़े नाम संभव

Tue, 26 Sep 2023 01:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 26 Sep 2023 01:44 PM IST
सार

भाजपा के नए प्रयोग का असर राजस्थान में भी देखने को मिल सकता है। पार्टी प्रदेश में सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दे सकती है। साथ ही चर्चा है कि भाजपा दो पार्टियों से गठबंधन कर उनके लिए भी सीटें छोड़ सकती है। पीएम मोदी के दौरे के बाद अब जल्द ही प्रत्याशियों की सूची जारी की जा सकती है।

विज्ञापन
Rajasthan Assembly Election 2023 Like Madhya Pradesh BJP can give tickets to MPs and Union Ministers
जल्द आ सकती है भाजपा प्रत्याशियों की सूची। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के पड़ोसी और चुनावी राज्य मध्यप्रदेश में भाजपा ने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर दी हैं। लेकिन, प्रदेश में अब तक एक भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी के जयपुर दौरे के बाद कहा जा रहा है कि उम्मीदवारों की सूची कभी भी जारी हो सकती है।

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा ने मध्यप्रदेश में टिकट देने के लिए जो रणनीति अपनाई है, वह राजस्थान में भी देखने को मिल सकती है। यानी भाजपा यहां भी सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार सकती है। हालांकि, पार्टी इन नेताओं को उन्हीं सीटों पर टिकट देगी, जहां भाजपा की हार का खतरा सामने आया है। 
विज्ञापन


डी कैटेगरी की 19 सीटें, यहां कई बार हारी भाजपा
प्रदेश में करीब 19 सीटें ऐसी हैं जहां भाजपा को लगातार हार रही है, सर्वे में भी हाल का खतरा बताया गया है। पार्टी ने इन्हें डी कैटेगरी की सीटें माना हैं। यहां भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को टिकट दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इन नेताओं के पहली सूची में हो सकते हैं नाम
बताया जा रहा है कि भाजपा बड़े चेहरों को जल्द टिकट देकर मैदान में उतार सकती है। इससे प्रदेश में बन रहा चुनावी माहौल जोर पकड़ेगा साथ ही लोगों के बीच पार्टी पहुंच मजबूत होगी। ऐसे में पहली सूची में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया और वासुदेव देवनानी समेत कई चर्चित नेताओं को शामिल किया जा सकता है।

गठबंधन भी कर सकती है भाजपा
इधर, चर्चा ये भी है कि भाजपा शिवसेना और जेजेपी के साथ गठबंधन भी कर सकती है। ऐसे में शिवसेना को प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए कुछ सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भाजपा जेजेपी के लिए भी एक-दो सीट छोड़ सकती हैं। बातदें कि महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना मिलकर सरकार चला रही है। बीते दिनों ने एकनाथ शिंदे राजस्थान दौरे पर आए थे। इस दौरान लाल डायरी वाले और कांग्रेस से बर्खास्त किए गए पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा शिवसेना में शामिल हो गए थे।    


जानिए भाजपा का मध्यप्रदेश में नया प्रयोग
सोमवार देर शाम भाजपा ने मध्यप्रदेश में प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की थी। इसमें तीन जीतीं और 36 हारी सीटों समेत 39 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए। इस सूची में तीन केंद्रीय मंत्री, चार सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी शामिल है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते चुनावी मैदान में उतारा है। इसके अलावा भाजपा ने छह सांसदों को भी टिकट दिया हैं जिनमें राकेश सिंह, गणेश सिंह, रीती पाठक, उदय प्रताप सिंह को टिकट दिया है। भाजपा के इस प्रयोग को देखते हुए कहा जा रहा है कि राजस्थान में भी ऐसा ही कुछ हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed