फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Assembly Election 2018 Results: Vasundhara Raje Cabinet Ministers lose election

राजस्थान चुनाव परिणाम : 30 में से 20 मंत्री हारे, हारने वालों में 12 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री

Wed, 12 Dec 2018 04:55 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Wed, 12 Dec 2018 04:55 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Assembly Election 2018 Results: Vasundhara Raje Cabinet Ministers lose election
वसुंधरा राजे - फोटो : PTI
राजस्थान विधानसभा चुनावों में कांग्रेस भाजपा को पटखनी देने में कामयाब रही। इसी के साथ ही वसुंधरा राजे की सरकार के आधे से ज्यादा मंत्रियों को हार का मुंह देखना पड़ा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत 30 मंत्रियों में से सिर्फ 8 ही दोबारा विधानसभा पहुंच पाए। राजे के दो मंत्रियों ने अपने बेटों को टिकट दिलवाया था। जीतने वाले 8 मंत्रियों में से 4 वे हैं जो भाजपा की टिकट नहीं मिलने पर बागी बनकर चुनाव लड़े। कुल मिलाकर भाजपा सरकार के 12 कैबिनेट मंत्री और 8 राज्यमंत्री हारे। 
विज्ञापन


राजनीति के जानकारों के मुताबिक सत्ता विरोधी लहर भी मंत्रियों के हार के कारणों की मुख्य वजह रही। हालांकि चुनाव से पहले टिकट बटवारे को लेकर भाजपा की रायशुमारी बैठक में भी ज्यादातर मंत्रियों को टिकट दिए जाने का विरोध हुआ था। 
विज्ञापन

इन मंत्रियों ने बचा ली सीट

झालरापाटन से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उदयपुर शहर से गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया, चूरू से पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़, राजसमंद से उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी, मालवीय नगर से चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ, बाली से ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेंद्र सिंह, अजमेर दक्षिण से महिला-बाल विकास मंत्री अनीता भदेल और अजमेर उत्तर से शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता विरोधी लहर हार की कारण

नाम मंत्री पद यहां से हारे
धनसिंह रावत पंचायती राज बांसवाड़ा
अरुण चतुर्वेदी सामाजिक न्याय सिविल लाइंस
राजपाल सिंह उद्योग झोटवाड़ा
कमसा मेघवाल जनजातीय भोपालगढ़
यूनुस खान परिवहन टोंक
प्रभुलाल सैनी कृषि  अंता
श्रीचंद कृपलानी यूडीएच निंबाहेड़ा
गजेंद्र सिंह वन  लोहावट
अजय सिंह सहकारिता डेगाना
राम प्रताप जल संसाधन हनुमानगढ़
बंशीधर बाजिया स्वास्थ्य खंडेला
बाबूलाल वर्मा खाद्य बारां-अटरू
सुशील कटारा जलदाय चौरासी
अमरराम राजस्व पचपदरा
कृष्णेंद्र कौर पर्यटन नदबई
ओटाराम देवासी गोपालन सिरोही


इन निर्दलीय ने मंत्रियों और विधानसभा उपाध्यक्ष को हराया

- विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह को निर्दलीय आलोक बेनीवाल ने हराया 
- कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भडाना को निर्दलीय कांतिप्रसाद ने दी शिकस्त
- राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया को निर्दलीय महादेव सिंह ने हराया 
- राज्यमंत्री ओटा राम देवासी को निर्दलीय संयम लोढ़ा ने हराया
- राज्यमंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा को बसपा के जोगिंदर सिंह अवाना ने हराया
- राज्यमंत्री सुशील कटारा को भारतीय ट्राइबल पार्टी के राजकुमार रोट ने हराया
- राज्यमंत्री कमसा को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पुखराज ने हराया 

मंत्रियों के बेटे भी हारे

जसवंत यादव, श्रम मंत्री के बेटे मोहित बहरोड़ से हारे 
नंदलाल, जनजाति मंत्री के बेटे हेमंत प्रतापगढ़ से हारे 

भाजपा के बागी अपनों से हारे

- देवस्थान राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा, रतनगढ़ से भाजपा के ही अभिनेष से हारे 
- पीएचईडी मंत्री सुरेंद्र गोयल, जैतारण से भाजपा के अविनाश से हारे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed