फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election 2018: politics over suicide of unemployed youths

राजस्थान: बेरोजगारी से परेशान तीन दोस्तों ने की आत्महत्या, चुनावी माहौल में सियासत गर्म

Thu, 22 Nov 2018 04:47 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Nov 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election 2018: politics over suicide of unemployed youths
राजस्थान में हादसे पर सियासत
राजस्थान के अलवर में कथित तौर पर बेरोजगारी से परेशान तीन युवा दोस्तों ने एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। चुनावी माहौल में इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। राज्य में सात दिसंबर को विधानसभा चुनाव है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी रविवार को अलवर शहर में चुनावी सभा करने वाले हैं।
विज्ञापन


घटना मंगलवार शाम की है जब तीन युवा दोस्तों ने एक साथ चलती ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना में एक अन्य युवक घायल हो गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तीनों युवकों द्वारा आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। शुरुआत जांच से पता चला है कि बेरोजगारी के कारण तीनों अवसाद में थे। उन्होंने बताया कि छह युवकों का समूह मंगलवार शाम रेल की पटरियों के पास खड़ा था। समूह में से चार युवक चलती ट्रेन के आगे कूद गये जिनमें से मनोज (24), सत्यनारायण मीणा (22) और ऋतुराज मीणा की मौत हो गई वहीं अभिषेक मीणा (22) घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के अनुसार बाकी दो दोस्तों राहुल और संतोष ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। अलवर के पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना के बारे में कई तरह के तथ्य सामने आ रहे हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ साफ होगा। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक बेरोजगारी के चलते अवसाद में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज और सत्यनारायण स्नातक थे और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। जबकि ऋतुराज बी ए प्रथम वर्ष का छात्र था। घायल युवक को जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने गुरुवार को जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में इस घटना का जिक्र किया और आरोप लगाया कि देश का यह हाल भाजपा और एनडीए की सरकार ने बनाया है। उन्होंने पांच साल में दस करोड़ युवाओं को नौकरी देने के भाजपा के चुनावी वादे पर तंज कसा और कहा कि वास्तविकता में रोजगार के सवा आठ लाख अवसर भी मुश्किल से पैदा हो पाए हैं।


विधानसभा चुनावों में प्रचार के तहत प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अलवर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इस जिले में कुल 11 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। राजस्थान में 7 दिसंबर को मतदान है और मतगणना 11 दिसंबर को होगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed