फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan assembly election 2018: Congress general secretary Avinash pande fears of EVM tampering

राजस्थान: कांग्रेस महासचिव ने जताई ईवीएम से छेड़छाड़ की आशंका, पार्टी कार्यकर्ताओं को दे रही प्रशिक्षण

Thu, 06 Dec 2018 05:00 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 06 Dec 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan assembly election 2018: Congress general secretary Avinash pande fears of EVM tampering
ईवीएम
राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों के लिए 7 दिसंबर को वोटिंग होना है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह ही राजस्थान में भी ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की आशंका जताई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि राजस्थान चुनाव नतीजों को प्रभावित करने के लिए ईवीएम में छेड़छाड़ की जा सकती है। हालांकि उन्होंने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि चुनाव आयोग चुनावी प्रक्रिया का कड़ाई से पालन कराएगा। जिससे निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न हो सकें। 
विज्ञापन


पांडे ने कहा कि अगर ईवीएम से छेड़छाड़ और गड़बड़ी नहीं हुई तो कांग्रेस बड़े बहुमत से विजयी होगी। उन्होंने कहा की ईवीएम से कोई छेड़छाड़ नहीं हो सके इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को ईवीएम संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दिल्ली से आए विशेषज्ञ कार्यकर्ताओं को ईवीएम के बारे में प्रशिक्षण दे रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीते एक हफ्ते से राज्य के हर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ईवीएम के बारे बताया जा रहा है। खासकर इस बात का प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि ईवीएम में कोई किसी तरह की गड़बड़ी ना कर सके। अगर गड़बड़ी होती है तो कार्यकर्ता इस बारे में मतदान अधिकारियों को तत्काल सूचित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed