{"_id":"5bffd8c8bdec2241703a547f","slug":"rajasthan-assembly-election-2018-amit-shah-attacks-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में गरजे अमित शाह- 'राजे और मोदी सरकार वापस आई तो घुसपैठियों को करेंगे बाहर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में गरजे अमित शाह- 'राजे और मोदी सरकार वापस आई तो घुसपैठियों को करेंगे बाहर'
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Nov 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को राजस्थान की जनता से प्रदेश में वसुंधरा राजे की सरकार को वापस लाने के लिए वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजे सरकार बनने के बाद 2019 में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार वापस आती है तो भाजपा पूरे देश से घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेगी। राजस्थान के करौली जिले में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि मोदी ने दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने का काम किया है। इसके अलावा कोटपुतली की रैली में भी अमित शाह ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई है कि उसे दूरबीन लेकर खोजना पड़ रहा है। कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी नहीं है। यह एक प्राइवेट लिमिटेड पार्टी बन गई है जो पूरी तरह गांधी-नेहरू परिवार को समर्पित है।
घुसपैठियों को बाहर निकालने का एलान
करौली में उन्होंने एनआरसी का जिक्र करते कहा कि असम में 40 लाख घुसपैठियों को चिन्हित किया गया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी स्पष्ट करें कि देश में घुसपैठिये होने चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा कि 2018 में भाजपा की वसुंधरा सरकार लाओ, 2019 में नरेंद्र मोदी की सरकार वापस लाओ, मैं राजस्थान वालों को वचन देता हूं कि 2019 में सरकार बनने के बाद कश्मीर से कन्याकुमारी और असम से गुजरात तक एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर देश के बाहर भेजने का काम भाजपा सरकार करेगी।
विज्ञापन
शाह ने कहा कि जब मोदी सरकार आयी तो जम्मू कश्मीर के उडी में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने घुसकर 12 जवानों को मार दिया था। लेकिन अब भाजपा की मोदी सरकार थी और सेना ने पाकिस्तान के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर अपने जवानों की शहादत का बदला लिया।
राजे सरकार का गुणगान
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों, दलितों, आदिवासियों, किसानों, गांव, महिलाओं, युवाओं और सेना के लिये 129 जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। शाह ने कहा कि प्रदेश में वसुंधरा राजे सरकार ने भामाशाह, उज्ज्वला, ऊर्जा, आवास, राजश्री तथा शौचालय सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिये विकास को गति देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि करौली जिले में सड़कों के विकास के लिये 42 करोड़ रुपये,जनस्वावलंबन योजना में 3 करोड़ रुपये, भामाशाह स्वास्थ्य योजना में 10 हजार लोगों को फायदा पहुंचाने के साथ साथ मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत 9400 बेटियों को उसका फायदा पहुंचाया है। ग्रामीण आवास योजना के तहत तीन हजार लोगों को आवास उपलब्ध करवाये हैं।
शाह ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने राजस्थान के विकास के लिये प्रदेश का बजट 94 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर दो लाख 12 हजार करोड़ रुपये किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रतिव्यक्ति आय को 78 हजार रूपये करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने देश को सुरक्षित करने का काम किया है। सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि दस साल तक कांग्रेस की सरकार थी और पाकिस्तान से हर रोज घुसपैठ होती थी।
विज्ञापन
BJP President Amit Shah in Kotputli: Today Congress party has become a party which needs to be seen with a telescope on the map of India. Congress party is not a democratic party, it is just a private limited firm belonging to Gandhi-Nehru family. #Rajasthan pic.twitter.com/GtG4KODcup
— ANI (@ANI) November 29, 2018