कार्रवाई: राजस्थान एसीबी ने दो आईएएस को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, दो वरिष्ठ अफसरों के मोबाइल भी जब्त
भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के मामले में राजस्थान कौशल विकास निगम (आरएसएलडीसी) के दो अधिकारियों को पकड़ा है। दोनों अधिकारियों को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एसीबी ने इस मामले में दो आईएएस अधिकारियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राज्य कौशल विकास निगम (आरएसएलडीसी) के दो अधिकारियों को पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की तीन टीम ने शनिवार को एक साथ जयपुर और जोधपुर में दबिश दी। एसीबी ने इस मामले में दो अन्य आईएएस अधिकारियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। एसीबी ने जिन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है, उनमें RSLDC के मैनेजर राहुल कुमार गर्ग और कॉर्डिनेटर अशोक सांगवान है। दोनों आईएएस अधिकारियों को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। दोनों अधिकारियों ने यह रिश्वत डेढ़ करोड़ रुपये के बिल पास कराने, ब्लैक लिस्ट से नाम हटाने, बैंक गारंटी समेत अन्य काम कराने के लिए ली थी।
दो आईएस अधिकारियों के मोबाइल जब्त
एसीबी की दूसरी टीम ने इस मामले में आरएसएलडीसी के चैयरमेन आईएएस नीरज के पवन और आरएसएलडीसी के मुख्य प्रबंधक आईएएस प्रदीप कुमार गवडे के मोबाइल जांच के लिए अपने कब्जे में लिए हैं। इनकी भूमिका की गहन जांच की जा रही हैं।