{"_id":"5f5067d3b624865b0d3f93d4","slug":"rajasthan-a-woman-of-sansi-community-was-allegedly-stripped-and-bathed-by-khap-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: खाप पंचायत का शर्मनाक फैसला, सजा के नाम पर महिला को निर्वस्त्र कर भीड़ के सामने नहलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: खाप पंचायत का शर्मनाक फैसला, सजा के नाम पर महिला को निर्वस्त्र कर भीड़ के सामने नहलाया
Thu, 03 Sep 2020 09:28 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
शिकायत दर्ज कराने पहुंचे सांसी समाज के प्रतिनिधि
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के सीकर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां खाप पंचायत के आदेश के बाद नेछवा ग्राम पंचायत के सोला गांव में एक युवक-युवती के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। पंचायत ने दोनों के कपड़े उतरवाए और उन्हें पंचायत में शामिल करीब 400 लोगों के सामने नहलाया गया। खाप पंचायत की इस शर्मनाक सजा को लोग देखते रहे, लेकिन किसी ने भी इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी। युवक और पीड़ित महिला का रिश्ता चाची-भतीजे का है।
विज्ञापन
सांसी समाज के प्रतिनिधियों ने इस मामले में खाप पंचायत से जुड़े 8-10 पंचों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी रामावतार ने बताया कि 'झुंझुनूं निवासी सवाई सिंह की ओर से इस बारे में मामला दर्ज कराया गया है।' उन्होंने बताया कि इसके अनुसार एक विवाहिता की फोटो जेठ के लड़के के मोबाइल में पाए जाने के बाद इसे कथित तौर पर वायरल किए जाने के मामले में खाप पंचायत ने दोनों पक्षों पर 11-11 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया और विवाहिता को कथित रूप से प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परिवादी ने इस बारे में मंगलवार को समाज की पंचायत में शामिल 8-10 लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाने तथा विवाहिता को कथित रूप से प्रताड़ित करने का एक मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
थानाधिकारी ने बताया कि नामजद लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 354, 384 और 509 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला के 164 के तहत बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इस संबंध में नामजद लोगों से पूछताछ की जा रही है।
सांसी समुदाय के प्रतिनिधि सवाई सिंह ने बताया कि 'हमने मांग की है कि 8-10 पंचों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हमने यह भी मांग की है कि कोविड-19 के बीच एक बड़ी भीड़ को इकट्ठा करने के लिए एक अलग प्राथमिकी दर्ज की जाए। यदि अवैध संबंध हैं, तो दोनों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।
वहीं, लक्ष्मणगढ़ के डीएसपी ने बताया कि 'शिकायत दर्ज कर ली गई है। एफआईआर संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई है। फिलहाल जांच चल रही है। एसएचओ खुद मामले की जांच कर रहे हैं। नामजद किए गए सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी।'