फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan: A police officer did not register dalit girl Gangrape case in Bharatpur, suspended

राजस्थान : भरतपुर में एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला थानाधिकारी ने नहीं किया दर्ज, हुए निलंबित

Sun, 05 Dec 2021 08:00 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 05 Dec 2021 08:00 AM IST
सार

राजस्थान के भरतपुर में दलित लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामले में केस नहीं दर्ज करने पर एक थानाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। 29 नवंबर को 19 वर्षीय छात्रा का कॉलेज जाते समय दो लोगों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया था।
 

विज्ञापन
Rajasthan: A police officer did not register dalit girl Gangrape case in Bharatpur, suspended
suspend- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं करने पर एक थानाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। शनिवार को एक अधिकारी के मुताबिक, 29 नवंबर को 19 वर्षीय छात्रा का कॉलेज जाते समय दो लोगों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन


पहले तो वह खामोश रही पर बाद में इस घटना के बारे में उसने परिवार वालों को बताया, जिसके बाद वे उच्चेन थाना में मामला दर्ज कराने पहुंचे। भरतपुर के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई ने बताया, थानाधिकारी (उपनिरीक्षक) श्रवण पाठक ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता के परिवार वालों ने मुझे शिकायत दी। अब सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर थानाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जांच की जा रही है और अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed