फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: A four-year-old girl was playing in the car, something happened in a few moments that everyone's br

Rajasthan: चार साल की बच्ची कार में खेल रही थी, चंद पलों में हुआ कुछ ऐसा कि सबकी सांसें अटक गईं

Thu, 01 Dec 2022 12:58 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 01 Dec 2022 12:58 PM IST
सार

राजसमंद जिले में एक चार साल की बच्ची कार में खेल रही थी। फिर कुछ ऐसा हुआ कि सीसीटीवी फुटेज जिसने देखा, उसकी सांसें अटक गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Rajasthan: A four-year-old girl was playing in the car, something happened in a few moments that everyone's br
चार साल की दीक्षा और दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के राजसमंद का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें घर के बाहर खड़ी अल्टो कार में चार साल की मासूम खेल रही थी। उसके कार से उतरने के कुछ सेकंड के भीतर ही एक दूसरी कार आकर अल्टो से टकरा गई। किस्मत अच्छी थी कि बच्ची की जान बाल-बाल बच गई। यह हादसा ऐसा है कि जिसने भी वीडियो देखा, उसकी सांसें अटक गई। 
विज्ञापन


मामला नवंबर का है। शाम को करीब चार बजे मोलेला के पास खेड़ा की भागल गांव में पावर टूल्स एंड रिपेयर्स की दुकान है। दुकान मालिक भेरूलाल सुथार की चार साल की नातन दीक्षा खेलते-खेलते दुकाने के बाहर खड़ी कार में जाकर बैठ गई। वह कुछ देर उसमें खेलती रही। वह कार से उतरी ही थी कि एक तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने अल्टो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पलट गई। गनीमत यह रही कि दीक्षा कुछ ही सेकंड्स पहले कार से उतर गई और सुरक्षित रही। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




नातन रोज-रोज नहीं जाती नाना के साथ
भेरूलाल मूल रूप से परावल गांव के हैं। खेड़ा की भागल में उनकी दुकान है। उनकी नातन उनके साथ रोज-रोज दुकान पर नहीं आती। जिस दिन यह हादसा हुआ, उस दिन वह अचानक ही जिद कर उनके साथ आई थी। अचानक हादसा हुआ और उसके बाद दीक्षा जोर-जोर से रोने लगी। नाना ने बच्ची को संभाला। हादसे में अल्टो कार को नुकसान पहुंचा है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed