{"_id":"63e62c42c68d3534e20dbedd","slug":"rajasthan-50-thousand-electricity-employees-included-in-ops-scheme-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: OPS में 50,000 बिजली कर्मचारियों को शामिल करने पर खुशी की लहर, इस फेडरेशन ने जताया CM का आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: OPS में 50,000 बिजली कर्मचारियों को शामिल करने पर खुशी की लहर, इस फेडरेशन ने जताया CM का आभार
Fri, 10 Feb 2023 05:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 10 Feb 2023 05:06 PM IST
सार
जयपुर में प्रांतीय विद्युत मंडल मजदूर फैडरेशन राजस्थान इंटक 50,000 बिजली कर्मचारियों को भी ओल्ड पेंशन स्कीम के दायरे में लाने पर सीएम अशोक गहलोत के बजट का स्वागत करते हुए आतिशबाजी की साथ ही मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों में खुशी की लहर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रांतीय विद्युत मंडल मजदूर फैडरेशन राजस्थान इंटक के संयुक महामंत्री डीडी शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा में 50 हजार बिजली कर्मचारियों के लिए भी ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) लागू की है। इसके लिए प्रांतीय विद्युत मंडल मजदूर राज. इंटक ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही बिजली कर्मचारियों में खुशी की लहर है। मजदूर मैदान में बजरंग लाल मीणा, विदयासागर शर्मा सहित कर्मचारी नेताओं ने मिलकर पटाखे चलाकर, एक दूसरे को लड्डू खिलाकर और गले मिलकर बधाई दी।
विज्ञापन
केंद्र की मोदी सरकार बीजेपी शासित राज्यों में भी OPS लागू करे
डीडी शर्मा ने बताया कि अब वक्त आ गया है केंद्र की मोदी सरकार को भाजपा शासित राज्यों में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) लागू कर देनी चाहिये। वरना राज्यों और 2024 में होने लोकसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा ।
विज्ञापन