{"_id":"5f65d06e8ebc3eb707597f69","slug":"rajasthan-45-year-old-woman-misdeed-in-alwar-3-held-in-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर में 45 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर में 45 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया
Sat, 19 Sep 2020 03:05 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 19 Sep 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अलवर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि यहां एक 45 वर्षीय महिला के साथ उसके भतीजे के सामने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। साथ ही महिला के भतीजे को भी उसके साथ यौन उत्पीड़न के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने घटना का एक वीडियो भी शूट किया और उसे प्रसारित कर दिया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, इस जघन्य अपराध में छह से सात लोग शामिल थे और उन्होंने दो को गिरफ्तार किया है और एक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
घटना भिवाड़ी के तिजारा थाना क्षेत्र में 14 सितंबर को उस समय हुई थी, जब महिला अपने भतीजे के साथ पास के एक गांव में अपने रिश्तेदार को कुछ पैसे देकर घर लौट रही थी। छह-सात की संख्या में आए आरोपियों ने महिला को पकड़ लिया और भतीजे के हाथ बांध दिए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि उनमें से एक ने कथित तौर पर महिला के साथ दुष्कर्म किया और एक वीडियो शूट किया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने भतीजे के साथ अभद्रता की और उसे महिला के साथ अश्लील हरकत करने के लिए मजबूर किया।