फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan 42 lakh cash and gold theft from the teachers house

राजस्थान: शिक्षक के घर हुई चोरी, 42 लाख कैश व 99 तोला सोना ले उड़े चोर

Fri, 17 Sep 2021 03:15 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 17 Sep 2021 03:15 PM IST
सार

घटना बुधवार की है। परिवार वालों ने गुरुवार की शाम एफआईआर दर्ज कराई। इतनी बड़ी चोरी होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 
 

विज्ञापन
Rajasthan 42 lakh cash and gold theft from the teachers house
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के नागौर जिले में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक महिला शिक्षक के घर से चोर करीब 90 लाख का सामान लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि 45 मिनट के अंदर ही चोर 42 लाख रुपये कैश और 99 तोला सोना लेकर गायब हो गए। 
विज्ञापन


घटना गोटन कस्बे की है। पुलिस का कहना है कि कांता कुमारी एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। घटना शाम करीब छह बजे हुई। उस वक्त घर में कोई नहीं था। महिला शिक्षक अपनी बेटी के साथ घर के पीछे प्लाट में टहल रही थी। उसके बेटे व बहू किसी काम से बाहर गए हुए थे। 
विज्ञापन


पति की मौत के बाद सर्विस स्कीम के तहत मिली थी रकम
महिला शिक्षक ने बताया कि उसके पति कॉलेज में प्रवक्ता था। कोरोना के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद सर्विस स्कीम के तहत ही उन्हें यह रकम मिली थी, जो घर में रखी हुई थी। उन्होंने बताया कि परिवार एक प्लॉट भी लेने वाला था। इसलिए कैश घर में रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन क्विंटल वजनी लोहे की तिजोरी तोड़ी
महिला ने बताया कि जिस तिजोरी में 45 लाख रुपए और सोना रखा था, वह करीब तीन क्विंटल वजनी है। चोरों ने दूसरी अलमारी में रखी तिजोरी की चाबी को निकाला और उसे खोलकर नकदी निकाल दी। 

घटना के बाद एसएचओ सुखराम ने पुलिस टीम के साथ घर का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि चोर फरार हैं, उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed