{"_id":"60a337a4754900781b1fb7eb","slug":"rajasthan-157-more-patients-lost-their-lives-from-covid-19-more-than-11-thousand-people-confirmed-infected-with-corona-in-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कोविड से 157 और मरीजों ने गंवाई जान, पिछले 24 घंटे में 11 हजार से अधिक लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कोविड से 157 और मरीजों ने गंवाई जान, पिछले 24 घंटे में 11 हजार से अधिक लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि
Tue, 18 May 2021 09:12 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Tue, 18 May 2021 09:12 AM IST
सार
राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस की चपेट में आने से 157 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस अवधि के दौरान 11 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में ब्लैक फंगल के 100 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
विस्तार
राजस्थान में सोमवार (17 मई) की शाम तक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमित 157 और लोगों की मौत हो गई जबकि 11,597 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि, इसी दौरान 29,459 मरीजों के ठीक होने से राज्य में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमित 157 और लोगों की मौत होने के कारण राज्य में अब तक इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,934 हो गई है।
विज्ञापन
11 हजार से ज्यादा मरीजों में संक्रमण की पुष्टि
आंकड़ों के अनुसार राज्य में अभी 1,76,363 कोरोना संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं जबकि रविवार (16 मई) को यह संख्या 1,94,382 थी। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 11,597 नए मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा राजधानी जयपुर में 2023 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा अलवर में 1104, जोधपुर में 954, कोटा में 525, उदयपुर में 510, गंगानगर में 450, बीकानेर में 410, भरतपुर में 409 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में राज्य में इस दौरान 29,459 और मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस के 100 मामले
राज्य में कोरोना के प्रकोप के बीच ब्लैक फंगस भी पैर पसार रहा है। यहां इस फंगल इंफेक्शन के 100 मरीज मिले हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार ने इसके इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवा के 2500 वायल खरीदने का फैलसा किया है। चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने जानकारी दी कि ब्लैक फंगस के इलाज में काम आने वाली दवा लाइपोजोमल एम्फोटेरेसिन बी के 2500 वायल खरीदने के लिए सीरम कंपनी को ऑर्डर दे दिया गया है। इसके अतिरिक्त देश की आठ अन्य बड़ी कंपनियों से भी संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दवा खरीदने के लिए ग्लोबल टेंडर भी किया जाएगा।
विज्ञापन