फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: 15 bottles of English liquor seized from pan masala bag at Abu Road railway station, one arrested

Rajasthan: रेलवे स्टेशन पर पान मसाला के बैग में छिपाकर ले जा रहा था अंग्रेजी शराब; 15 बोतलें जब्त, एक गिरफ्तार

Mon, 30 Oct 2023 02:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 30 Oct 2023 02:00 PM IST
सार

Sirohi News: आबूरोड रेलवे स्टेशन से एक थैले में अंग्रेजी शराब छिपाकर ले जा रहे एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उस पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Rajasthan: 15 bottles of English liquor seized from pan masala bag at Abu Road railway station, one arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सिरोही में रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई में आबूरोड स्टेशन पर अंग्रेजी शराब की 15 बोतलें जब्त की गई हैं। पुलिस ने पान मसाला के बैग में छिपाकर अंग्रेजी शराब ले जाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आबूरोड रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान की अगुवाई में हेड कांस्टेबल पूनमचंद, महिला कांस्टेबल अमरू, आरपीएफ सहायक उप निरीक्षक रामदयाल शर्मा और कांस्टेबल भागीरथ की टीम को गश्त के दौरान प्लेटफार्म 2 के दक्षिणी छोर पालनपुर साइड पर पान मसाला का बैग लिए हुए एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया।
विज्ञापन


इसके बाद उसे रोककर बैग की तलाशी ली गई तो उसमें अंग्रेजी शराब (व्हिस्की) की 15 बोतल मिलीं। इसको लेकर कोई संतोषप्रद जवाब न दे पाने पर शराब को जब्त कर मुल्ला उमर पुत्र उस्मान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। रेलवे पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल युसुफ खान द्वारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed