फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan 11 kg heroin recovered worth 10 crores hidden in pit near international border in Barmer

Rajasthan News: अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गड्ढे में छुपाकर रखी 10 करोड़ की 11 किलो हेरोइन बरामद

Sun, 02 Jul 2023 12:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 02 Jul 2023 12:48 PM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, सीमा सुरक्षा बल और बाड़मेर पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जमीन में गड्ढा कर छिपाई हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है। हालांकि, अभी तक पूरी कार्रवाई में किसी को गिरफ्तार करने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Rajasthan 11 kg heroin recovered worth 10 crores hidden in pit near international border in Barmer
10 करोड़ की 11 किलो हेरोइन बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर में चौहटन क्षेत्र के बीजराड़ थानातर्गत भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित हूरो का तला गांव में हेरोइन के 11 पैकेट जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाए गए थे, जिसको बीएसएफ नारकोटिक्स डिपार्टमेंट और बाड़मेर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जब्त किए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत करीब 10 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह खेप सीमा पार पाकिस्तान से भेजी गई थी। सुरक्षा एजेंसियां स्थानीय पुलिस के साथ आसपास के इलाकों में तस्करों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को सीमा पार पाकिस्तान से भारतीय सीमा में हेरोइन की खेप सप्लाई होने के इनपुट मिले थे, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां लगातार बाड़मेर जिले के सीमावर्ती इलाकों में नजर रखे हुए थी। शनिवार देर शाम सुरक्षा एजेंसियों ने चौहटन क्षेत्र के बीजराड़ थानातर्गत हुरो का तला गांव में 11 किलो हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की, जिस जगह से सुरक्षा एजेंसियों को हेरोइन बरामद हुई है, वह जगह तारबंदी से महज 150-200 मीटर दूर है। ऐसे में अंदेशा यही जताया जा रहा है कि यह खेप सीमा पार पाकिस्तान से ही भारतीय इलाके में फेंकी गई है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय कॉफी ब्रांड के पैकेट में छिपाई हेरोइन...
सूत्रों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय कॉफी ब्रांड SEGAFREDO COFFEE के पैकेट के अंदर हेरोइन को पैक किया गया और उसके बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गड्ढे में छुपाकर रख दिया गया था। यहीं से तस्करों द्वारा इस खेप को आगे सप्लाई करना था, लेकिन इससे पहले सुरक्षा एजेंसियों ने इनको जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा के नजदीकी इलाकों के युवाओं को फंसा रहे हैं पाक तस्कर...
पाकिस्तान में बैठे तस्कर सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमा के आसपास के रहने वाले युवा और ऐसे लोगों को निशाना बनाकर तस्करी करवा रहे हैं। पाकिस्तान में बैठे तस्कर व्हाट्सएप कॉल के जरिए सीमावर्ती क्षेत्र के रहने वाले लोगों से संपर्क कर बड़ी कमाई का लालच देते हैं और फिर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित तारबंदी के ऊपर से भारतीय सीमा में हेरोइन के पैकेट फेंकते हैं। भारतीय इलाके में उनके संपर्क में आए लोग इस खेत को देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाते हैं। इसी तरह के मामलों में पिछले दिनों बाड़मेर जिले भर में कई तस्कर पकड़े गए हैं।


BSF ने दो महीने पहले सीमा पार पाक से हेरोइन लेकर भारत में घुस रहे घुसपैठियों को मार गिराया था...
बीएसएफ ने दो महीने पहले दो मई की रात को भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो घुसपैठियों को मार गिराया था। इस दौरान तलाशी में बीएसएफ को तीन पैकेट हेरोइन बरामद हुई थी। इसके बाद बीएसएफ की इस दूसरी बड़ी कार्रवाई में बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई है। बीएसएफ सुरक्षा एजेंसी और पुलिस ने 2017 के बाद लगातार हेरोइन तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देते हुए 62.92 किलो हेरोइन बरामद कर कई तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed